30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद नीलम गुंडों से भिड़ती नजर आईं और 'मनमोहनी' बनकर फैंस का दिल जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद नीलम गुंडों से भिड़ती नजर आईं और 'मनमोहनी' बनकर फैंस का दिल जीता?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के ट्रेलर के साथ वापसी कर रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस और कहानी में भावनाओं का गहराई से समावेश है। जानें, इस फिल्म में नीलम की भूमिका और ट्रेलर की खास बातें।

मुख्य बातें

नीलम गिरी की नई फिल्म 'मनमोहनी' में एक साहसी महिला की कहानी है।
ट्रेलर में भावनात्मक दृश्यों का समावेश है।
फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है।
नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में भी अपनी पहचान बनाई।
फिल्म के गाने सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

मुंबई, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीलम गिरी बहुत जल्द अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया है। इस ट्रेलर में नीलम गिरी का शानदार और तेजतर्रार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सतेंद्र सिंह भी हैं, जिनके साथ वे रोमांस करती नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में नीलम गिरी मोहनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मजबूत और साहसी होती है। वह अपने परिवार और प्रियजनों के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर रहती है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मोहनी अपने पिता मुरली प्रसाद के साथ रहती हैं। मुरली प्रसाद एक मूर्तिकार हैं और लोग उनकी मूर्तियों को खरीदने के लिए बड़ी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। उनके लिए अपनी पत्नी की मूर्ति बहुत खास होती है, जिसे वह कभी नहीं बेचना चाहते। फिर भी, लोग उस मूर्ति के लिए खरीदने का दबाव बनाते हैं।

इसके बाद, दृश्य में दिखाया गया है कि मोहनी के पिता की तबीयत बिगड़ जाती है और डॉक्टर इलाज के लिए पांच लाख रुपए की मांग करते हैं। मोहनी पैसे जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करती है और अपने सम्मान के लिए कठिन फैसले लेने को तैयार होती है। लेकिन पिता की मौत और उसके कारण उत्पन्न मुश्किलें मोहनी के जीवन में भूचाल ला देती हैं।

ट्रेलर में कई भावनात्मक दृश्यों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। हाल ही में, नीलम गिरी को 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां वे पिछले 'वीकेंड का वार' में बाहर हो गईं। फिनाले से महज चार हफ्ते पहले ही उनका सफर समाप्त हो गया। शो से बाहर आने के बाद उनकी फिल्म 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो उनके फैंस के लिए एक खुशनुमा खबर है।

'मनमोहनी' फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है। इसे राज कुमार ने निर्देशित किया है। कहानी सभा वर्मा ने लिखी है और संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है। इसके गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीलम गिरी की फिल्म 'मनमोहनी' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'मनमोहनी' की रिलीज की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन इसके ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।
'मनमोहनी' का ट्रेलर कब जारी हुआ?
'मनमोहनी' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया है।
नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में कब तक हिस्सा लिया?
नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में चार हफ्ते पहले तक हिस्सा लिया था, जब वह एविक्ट हुईं।
फिल्म 'मनमोहनी' का निर्माण किसने किया है?
फिल्म 'मनमोहनी' का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है।
'मनमोहनी' में नीलम गिरी के साथ और कौन हैं?
फिल्म 'मनमोहनी' में नीलम गिरी के साथ अभिनेता सतेंद्र सिंह भी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले