28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल के पोस्ट पर निरहुआ का तंज है प्रभावी? गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल के पोस्ट पर निरहुआ का तंज है प्रभावी? गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती!

सारांश

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ ने हाल ही में राहुल गांधी के ट्वीट पर तीखा तंज कसा। पटना में अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती। इस लेख में जानें उनका पूरा बयान और बिहार की राजनीति पर उनके विचार।

मुख्य बातें

निरहुआ ने राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज कसा।
उन्होंने गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती कहावत का उदाहरण दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए का समर्थन किया।

मुंबई, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म के प्रचार के लिए पटना का दौरा किया। इस अवसर पर, उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया 'जेन जी' वाले पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती

निरहुआ ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा किए। राहुल गांधी के 'जेन जी' वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "भोजपुरी में एक कहावत है- गिद्ध के मानने से गाय नहीं मरती। राक्षस के मनाने से गाय नहीं मरती। किसी के चाहने से कुछ नहीं होता। भारत एक मजबूत देश है और इसकी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जब पीएम मोदी दुनिया के सामने भारत का सिर नहीं झुका रहे, तो ये लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ये उटपटांग बातें कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर निरहुआ ने आलोचना की। उन्होंने कहा, "तो वही जाकर रहें जहां जिसको घर जैसा महसूस हो रहा है। वही जाकर रहें, यहां क्या कर रहे हैं?"

गौरतलब है कि पित्रोदा ने कहा था कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में वे घर जैसा महसूस करते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार के लिए निरहुआ ने एनडीए के पक्ष में समर्थन जताया। उन्होंने कहा, "बिल्कुल प्रचार करने आऊंगा। बिहार को हम उस समय से जानते हैं जब 'निरहुआ रिक्शावाला' बनकर आते थे। फिर से एनडीए की सरकार बनानी है, क्योंकि बिहार ने जो गति पकड़ी है, उसे रुकने नहीं देना है।"

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को निरहुआ ने 'घुसपैठिया बचाव यात्रा' करार दिया। उन्होंने कहा, "यह वोटर अधिकार यात्रा नहीं थी। आप लोग समझ नहीं पाए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ये लोग आपके रोजगार छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। दरअसल, यह घुसपैठिया बचाव यात्रा थी।"

ज्ञात हो कि निरहुआ अपनी नई फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे थे। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना होगा कि निरहुआ का बयान केवल एक व्यक्तिगत विचार नहीं है, बल्कि यह भारतीय राजनीति में गहरी अंतर्दृष्टि रखता है। यह स्पष्ट है कि बिहार में 2025 के चुनाव के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निरहुआ ने राहुल गांधी के ट्वीट पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती और यह एक कहावत है जो राजनीतिक संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
निरहुआ ने किस फिल्म का प्रमोशन किया?
उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का प्रमोशन किया, जो 19 सितंबर को रिलीज हुई।
क्या निरहुआ ने बिहार चुनाव में एनडीए का समर्थन किया?
जी हां, उन्होंने एनडीए का समर्थन जताते हुए कहा कि बिहार को फिर से एनडीए की सरकार बनानी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले