क्या परिधि शर्मा ने 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' गाने पर डांस किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या परिधि शर्मा ने 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' गाने पर डांस किया?

सारांश

क्या परिधि शर्मा ने अपने डांस से फैंस को दिल जीत लिया? जानिए उनके हालिया वीडियो और फिल्म हक के बारे में।

मुख्य बातें

परिधि शर्मा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
वह फिल्म 'हक' में भी नजर आएंगी।

मुंबई, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध धारावाहिक जोधा-अकबर से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री परिधि शर्मा वर्तमान में फिल्म 'हक' को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया।

इस वीडियो में परिधि 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' गाने पर अद्भुत एक्सप्रेशंस के साथ डांस करती नजर आईं। वीडियो में उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, "बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल"

उनका यह खास अंदाज दर्शकों को बहुत भा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में उनके लिए हार्ट, फायर, और स्माइली इमोजी भेज रहे हैं।

'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' गाना वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लज्जा' का है। इस गाने को अल्का यागनिक ने गाया है और इसके बोल समीर के हैं। गाने में माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला ने डांस किया है, जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था, जिसमें रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे थे।

अभिनेत्री परिधि ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में 'तेरे मेरे सपने' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान जोधा अकबर में जोधा के किरदार से मिली। इस धारावाहिक ने उन्हें कई पुरस्कार भी दिलवाए। उन्होंने 'रुक जाना नहीं', 'पटियाला बेब्स', 'ये कहां आ गए हम', 'जग जननी मां वैष्णो देवी', और 'चीकू की मम्मी दूर की' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया है।

हाल ही में, उन्होंने फिल्म 'हक' से बॉलीवुड में कदम रखा है, जिसमें यामी गौतम, इमरान हाशमी, और वर्तिका मुख्य भूमिका में हैं। इसमें शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, और असीम हत्तंगडी भी हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परिधि शर्मा का हालिया डांस किस गाने पर था?
परिधि शर्मा ने 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल' गाने पर डांस किया।
फिल्म 'हक' में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म 'हक' में यामी गौतम , इमरान हाशमी , और वर्तिका प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले