4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पवन सिंह ने 'ले जाएंगे तेरे सजना' में सना सुल्तान को रोमांटिक हग दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पवन सिंह ने 'ले जाएंगे तेरे सजना' में सना सुल्तान को रोमांटिक हग दिया?

सारांश

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाने की एंट्री हुई है। पवन सिंह और पलक मुच्छल की जोड़ी ने मिलकर 'ले जाएंगे तेरे सजना' गाना गाया है, जिसमें सना सुल्तान के साथ रोमांटिक पल दिखाई दे रहे हैं। जानिए इस गाने के बारे में और इसकी खासियतें।

मुख्य बातें

पवन सिंह का नया गाना ' ले जाएंगे तेरे सजना ' रिलीज हुआ।
गाने में सना सुल्तान और पलक मुच्छल की आवाज है।
गाने का म्यूजिक शब्बीर अहमद ने दिया है।
गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह का स्टाइलिश लुक दर्शकों को भा रहा है।

मुंबई, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक उद्योग के प्रसिद्ध सितारे पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों के लिए एक और शानदार गाना पेश किया है। उनका नया भोजपुरी गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। प्रशंसक पवन सिंह के अद्भुत अंदाज और वीडियो की बेहतरीन शूटिंग की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं।

पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें भोजपुरी स्वाद के साथ आधुनिक टच भी जोड़ा गया है। इस गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने मिलकर गाया है, जो इसे और भी खास बनाता है। वीडियो में पवन सिंह अपने रॉकस्टार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइलिश लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है।

इस गाने में पवन सिंह और सना सुल्तान की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में सना, पवन से बारात लाने की बात कहती हैं, जिस पर पवन वादा करते हैं कि वह उनकी डोली को अपने आंगन में जरूर लाएंगे।

गाने में पवन सिंह का डांस बेहद शानदार है, वहीं सना सुल्तान ने भी डांस में उन्हें कड़ी टक्कर दी है। गाना पवन सिंह और सना सुल्तान के गले मिलने पर समाप्त होता है।

गाने का संगीत और बोल शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं। उनके संगीत ने गाने में जान डालने का काम किया है, वहीं बोल सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं।

गाना टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

पवन सिंह और पलक मुच्छल की यह जोड़ी पहले भी हिट रही है। वर्ष 2020 में दोनों ने छठ के खास मौके पर 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाना गाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब 'ले जाएंगे तेरे सजना' में दोनों की आवाज और तालमेल ने इस गाने के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है। गाने को रिलीज के साथ ही कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

पवन सिंह का नया गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसका संगीत और बोल, युवा दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं, जो भोजपुरी गानों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाते हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का नया गाना क्या है?
पवन सिंह का नया गाना ' ले जाएंगे तेरे सजना ' है।
गाने में कौन-कौन हैं?
गाने में पवन सिंह , सना सुल्तान और पलक मुच्छल हैं।
गाने में क्या खास है?
गाने में रोमांटिक पल और शानदार डांस है।
गाने का म्यूजिक किसने दिया है?
गाने का म्यूजिक शब्बीर अहमद ने दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले