10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रानी चटर्जी ने 2025 को याद किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रानी चटर्जी ने 2025 को याद किया?

सारांश

रानी चटर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने 2016 के ट्रेंड से हटकर 2025 का जिक्र किया है। यह पोस्ट उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जानिए उनके इस पोस्ट का क्या है खास।

मुख्य बातें

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
उन्होंने 2025 को एक बेहतरीन साल बताया है।
फिल्म 'परिणय सूत्र' में राकेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया है।

मुंबई, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा अपने फैंस के साथ नए तरीके से जुड़ने की कोशिश करती हैं। बुधवार को उन्होंने एक ऐसा पोस्ट साझा किया जो ट्रेंड से अलग था।

वास्तव में, इस समय सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें लोग अपनी पुरानी 2016 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। चाहे बॉलीवुड के सितारे हों या आम यूजर्स, हर कोई 2016 की तस्वीरें पोस्ट कर पुरानी यादों को ताजा कर रहा है। लेकिन रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वे अपने को-स्टार के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे से बातें करते हुए, हंसते-खेलते और यादगार पल बिताते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ रानी ने लिखा, "हर कोई 2016 से 2026 के बीच अटका हुआ है, लेकिन मुझे सिर्फ 2025 याद है… यह सबसे बेहतरीन है। काले और सफेद रंग की जोड़ी हमेशा सबसे अच्छी लगती है।"

रानी ने अपनी पोस्ट में 2025 को एक अद्भुत साल बताया है। वे और अभिनेता राकेश बाबू कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। रानी ने अपनी पोस्ट में काले और सफेद रंग की जोड़ी का जिक्र करते हुए उनकी केमिस्ट्री को क्लासिक और टाइमलेस बताया है।

गौरतलब है कि राकेश बाबू और रानी हाल ही में फिल्म 'परिणय सूत्र' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी की भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। इसकी स्क्रिप्ट अरविंद तिवारी ने लिखी है।

इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 'परिणय सूत्र' में रानी चटर्जी और राकेश बाबू के अलावा, तनुश्री, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, रिंकू आयुषी, रामनरेश श्रीवास्तव, प्रिया राज पुरोहित, और अशोक गुप्ता जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी लोकप्रियता को भी बढ़ाता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रानी चटर्जी कौन हैं?
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जो अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
रानी चटर्जी ने किस फिल्म में काम किया है?
रानी चटर्जी ने हाल ही में फिल्म 'परिणय सूत्र' में काम किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले