क्या मेरा कर्तव्य है कि मैं भी हिंदी सिनेमा के लिए कुछ करूं : रवि किशन?
सारांश
Key Takeaways
- रवि किशन का प्राइवेट मेंबर बिल कलाकारों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास है।
- फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' की रिलीज 6 फरवरी को होगी।
- स्मृति ईरानी का उदाहरण दिखाता है कि टेलीविजन से राजनीति में कैसे प्रवेश किया जा सकता है।
- बिल के तहत कलाकारों को पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
- रवि किशन का मानना है कि सिनेमा के लिए कुछ करना उनका कर्तव्य है।
मुंबई, 16 जनवरी (आईएनएस)। अभिनेता और सांसद रवि किशन जल्द ही अपनी नई फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' में दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने राष्ट्र प्रेस से संवाद किया।
इस बातचीत में, अभिनेता ने बताया कि एक सांसद के रूप में उन्होंने कलाकारों के लिए प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है, जिसमें कैरेक्टर आर्टिस्ट के लिए पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके तहत उन्हें मकान या जमीन भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा, "कई टेलीविजन और फिल्म कलाकार, जो सिर्फ एक-दो डायलॉग बोलकर काम पूरा करते हैं, अक्सर अनिश्चितता की जिंदगी जीते हैं। उन्हें नियमित रोजगार नहीं मिलता। कई बार उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं होते और वे आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए यह बिल पेश किया गया है।"
अभिनेता ने उदाहरण देते हुए कहा कि स्मृति ईरानी एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने टेलीविजन से राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया। इसी तरह कई टीवी कलाकार सिनेमा में आए, नेशनल अवॉर्ड जीते और कुछ सांसद तथा विधायक बने।
अभिनेता ने बताया, "प्राइवेट मेंबर बिल को सदन में पेश कर दिया गया है। अब इस पर चर्चा होगी। सिनेमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरा कर्तव्य है कि मैं भी हिंदी सिनेमा के लिए कुछ करूं।"
अभिनेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। वह भी कलाकारों का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने ही ऐसे कलाकारों के लिए बिल लाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा, "इस बिल में टीवी कलाकारों के लिए भी मैं नेशनल अवॉर्ड की श्रेणी जोड़वाऊंगा ताकि टीवी सीरियल के लिए नेशनल अवॉर्ड की एक विशेष श्रेणी बनाई जा सके।"
फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' की मूल कास्ट अपने आइकॉनिक रोल में दिखाई देगी। इसके साथ ही रवि किशन और मुकेश तिवारी भी फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है।