रोशन सेठ: हॉलीवुड से लौटकर नेहरू का किरदार निभाकर पाई पहचान

Click to start listening
रोशन सेठ: हॉलीवुड से लौटकर नेहरू का किरदार निभाकर पाई पहचान

सारांश

रोशन सेठ, जो कि एक भारतीय-ब्रिटिश अभिनेता हैं, ने हॉलीवुड को अलविदा कहकर भारत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाकर न केवल लोकप्रियता हासिल की बल्कि कई महत्वपूर्ण फिल्मों में भी काम किया।

Key Takeaways

  • रोशन सेठ का जन्म पटना, बिहार में हुआ।
  • उन्होंने 'गांधी' फिल्म में नेहरू का किरदार निभाया।
  • उन्हें बाफ्टा में नामांकित किया गया था।
  • उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।
  • उनकी हालिया सीरीज Behind Her Eyes थी।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद कई अभिनेता वैश्विक पहचान के लिए हॉलीवुड का रुख करते हैं, लेकिन एक भारतीय-ब्रिटिश अभिनेता ने हॉलीवुड को छोड़कर भारत में अपने करियर को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

हम बात कर रहे हैं रोशन सेठ की, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

अभिनेता 2 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे। पटना, बिहार में जन्मे रोशन सेठ को यह नहीं पता था कि वे बड़े होकर हॉलीवुड और बॉलीवुड में पहचान बनाएंगे। उनकी मां एंग्लो-मुस्लिम थीं, जबकि पिता हिंदू थे। देश के विभाजन से पूर्व जन्मे रोशन के पिता पटना मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर थे और वे चाहते थे कि रोशन उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएं। रोशन ने दून स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की और फिर सेंट स्टीफन कॉलेज में आगे की पढ़ाई की। 1965 में, उन्होंने लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट में अभिनय की ट्रेनिंग ली।

विदेश में रहकर उन्होंने कई थिएटर में भाग लिया, जिससे उनकी अभिनय की नींव मजबूत हुई। हालांकि, एक ही प्रकार के किरदार निभाते-निभाते वे थक गए और इसलिए 1970 के बाद उन्होंने यूके छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया। वे भारत में पत्रकार बनने के उद्देश्य से आए और कुछ वर्षों तक इसी क्षेत्र में कार्य किया।

1980 में, रोशन ने भारत में रहकर 'गांधी' फिल्म में कमबैक किया और उसमें जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया। उनका अभिनय इतना स्वाभाविक था कि उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकित किया गया, हालांकि वे पुरस्कार प्राप्त करने से चूक गए। फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार भी मिला। 'गांधी' के बाद, उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में कीं।

1998 में, उन्होंने 'भारत एक खोज' में भी जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया। इसके अलावा, उन्होंने 'इंडियाना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम', 'माइ ब्यूटीफुल लॉन्डरेट' और 'स्ट्रीट फाइटर' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया। इसके बाद, उन्होंने सलमान खान की 'एक था टाइगर', 'गुरु', 'मानसून वेडिंग', 'सच: अ लॉन्ग जर्नी', और 'बॉम्बे बॉयेज़' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। अभिनेता ने 2021 में Bihind Her Eyes नामक नेटफ्लिक्स सीरीज में एक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज के बाद वे पर्दे से गायब हो गए हैं।

Point of View

जिसमें उन्होंने न केवल अपने अभिनय कौशल को निखारा, बल्कि भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निर्णय हॉलीवुड छोड़कर भारत में रहने का, यह दिखाता है कि वे अपने देश के प्रति कितने वफादार हैं।
NationPress
04/04/2026

Frequently Asked Questions

रोशन सेठ का जन्म कब हुआ?
रोशन सेठ का जन्म 2 अप्रैल 1939 को पटना, बिहार में हुआ।
उन्होंने किस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की?
उन्होंने 1980 में 'गांधी' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की।
क्या रोशन सेठ को किसी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था?
जी हां, उन्हें 'गांधी' फिल्म के लिए बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकित किया गया था।
रोशन सेठ ने किस वेब सीरीज में काम किया?
उन्होंने 2021 में 'Behind Her Eyes' नाम की नेटफ्लिक्स सीरीज में काम किया।
रोशन सेठ ने हॉलीवुड में कौन-कौन सी फिल्में की हैं?
उन्होंने 'इंडियाना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम', 'माइ ब्यूटीफुल लॉन्डरेट' और 'स्ट्रीट फाइटर' जैसी विदेशी फिल्मों में काम किया।
Nation Press