27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एक्ट्रेस बनना रूपाली गांगुली का सपना था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एक्ट्रेस बनना रूपाली गांगुली का सपना था?

सारांश

रूपाली गांगुली ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में उनका सफर कभी भी एक सपने की तरह नहीं था। उन्होंने अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखने के बारे में भी खुलासा किया। जानें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी में क्या खास है।

मुख्य बातें

रूपाली गांगुली ने कभी नहीं सोचा था कि वह बड़ी स्टार बनेंगी।
उनके पति अश्विन ने हमेशा उनका समर्थन किया है।
'अनुपमा' शो ने उन्हें नई पहचान दी है।
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है।
महान निर्माता राजन शाही पर उनका विश्वास बढ़िया परिणाम लाता है।

मुंबई, 29 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने टीवी उद्योग में अपने सफर के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि यह उनका सपना नहीं था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी स्टार बनेंगी।

रूपाली ने राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए कहा, "यह सपना मेरा खुद का नहीं था। मैंने कभी बड़ी अभिनेत्री या स्टार बनने के बारे में नहीं सोचा था। मैं बस उस मंच पर खड़ी होना चाहती थी, जहां वे लोग खड़े होते थे, जिन्हें मैं पसंद करती थी। मुझे उस काम की मेहनत का अंदाजा नहीं था, जो इसके पीछे होती है।"

रूपाली ने निर्माता राजन शाही के साथ एक खास पल को याद किया, जिसमें उन्होंने बताया कि राजन जी ने शुरुआत से ही उन पर पूरा भरोसा रखा। उन्होंने कहा, "जब मैंने 'अनुपमा' का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, तब राजन जी ने मुझसे कहा, 'रूपाली, मैं चाहता हूं कि तुम हर एक पुरस्कार जीतो।' जब कोई आप पर ऐसा भरोसा करता है, तो आप कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।"

काम और घर दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने को लेकर, रूपाली ने पति अश्विन को सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा, "मैं अपने काम पर फोकस कर पाती हूं, क्योंकि मन में एक सुकून होता है कि मेरा बच्चा सुरक्षित हाथों में है। अश्विन हमेशा बच्चों के लिए मौजूद रहते हैं, जिससे काम करना आसान हो जाता है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो रूपाली गांगुली इन दिनों स्टारप्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली सीरियल 'श्रीमयी' का रीमेक बताया जाता है।

इस शो में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। 'अनुपमा' की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है।

रूपाली को 'अनुपमा' से पहले 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या रूपाली गांगुली का एक्ट्रेस बनने का सपना था?
रूपाली ने कहा कि उनका एक्ट्रेस बनने का सपना कभी नहीं था।
रूपाली गांगुली का पति कौन है?
रूपाली के पति का नाम अश्विन है।
'अनुपमा' शो का निर्माण किसने किया?
'अनुपमा' शो का निर्माण राजन शाही ने किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले