31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मां से आइकॉनिक 'अनुपमा' बनने का सफर आसान था? 5 साल की मेहनत के बाद रुपाली गांगुली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मां से आइकॉनिक 'अनुपमा' बनने का सफर आसान था? 5 साल की मेहनत के बाद रुपाली गांगुली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

सारांश

रुपाली गांगुली की मेहनत और संघर्ष ने उन्हें 'अनुपमा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिलवाया। जानें कैसे उन्होंने 5 साल में इस सफर को तय किया।

मुख्य बातें

रुपाली गांगुली ने 5 साल की मेहनत के बाद बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता।
सतीश शाह का उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अनुपमा शो को दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।

मुंबई, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पिछले 5 साल से 'अनुपमा' भारतीय टेलीविजन का सबसे प्रसिद्ध शो बन चुका है। समय के साथ, इस शो में कई बदलाव आए हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार अनुपमा के प्रति हर दिन और भी बढ़ता जा रहा है।

'अनुपमा' के माध्यम से अब रुपाली गांगुली को अपनी मेहनत का फल मिला है, और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड मिलते ही अभिनेत्री ने दिवंगत सतीश शाह को याद किया और अपनी खुशी का इजहार किया।

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे ट्रॉफी लिए खुश चेहरा लेकर पोज दे रही हैं। अनुपमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आईटीए अवॉर्ड मिलने की खुशी उन्होंने अपने कोस्टार, प्रोड्यूसर राजन शाही और अपने प्रशंसकों के साथ बांटी है।

उन्होंने लिखा, "आभार, आभार और बहुत सारा आभार। यह पुरस्कार मेरे रॉकस्टार सतीश काका के लिए है। 25 साल की मेहनत, सपने, संघर्ष, और खुशी के बीच कुछ चीजें हमेशा पहली जैसी रहीं, वो थे अश्विन। जब मैं हार मानना चाहती थी, तब उनके विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी।"

बता दें कि अश्विन, अभिनेत्री के पति हैं, जिन्होंने हमेशा उनके एक्टिंग करियर में मदद की है।

रुपाली ने आगे लिखा, "25 साल पहले टेलीविजन की खूबसूरत दुनिया में कदम रखा, तब के डेब्यू डायरेक्टर राजन शाही ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे अपनी आइकॉनिक 'अनुपमा' बना दिया। सभी का धन्यवाद।"

रुपाली गांगुली और दिवंगत सतीश शाह का रिश्ता बहुत खास था। उन्होंने सतीश शाह को हमेशा अपने पिता का दर्जा दिया और उनके अंतिम समय में उनसे मिलने भी गई थीं। दोनों ने साथ में सिटकॉम शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में काम किया था। रुपाली ने शो में सतीश की बहू मोनिषा का रोल निभाया था, जिसकी कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टेलीविजन उद्योग के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाता है कि मेहनत और संघर्ष से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'अनुपमा' शो अभी भी प्रसारित हो रहा है?
हाँ, 'अनुपमा' शो अभी भी प्रसारित हो रहा है और दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
रुपाली गांगुली ने कौन सा पुरस्कार जीता है?
रुपाली गांगुली ने भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार जीता है।
सतीश शाह का रुपाली के जीवन में क्या महत्व है?
सतीश शाह ने रुपाली के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें हमेशा अपने पिता का दर्जा दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले