9 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रूपाली गांगुली ने मां के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रूपाली गांगुली ने मां के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की?

सारांश

रूपाली गांगुली ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें और प्यारे शब्दों के साथ अपनी मां को बधाई दी। इस पोस्ट से उनकी संवेदनशीलता और परिवार के प्रति समर्पण साफ झलकता है। जानें और क्या खास है इस कहानी में!

मुख्य बातें

रूपाली गांगुली की मां के जन्मदिन पर साझा की गई तस्वीरें दिल को छू लेने वाली हैं।
अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना उनके फैंस के लिए प्रेरणा है।
उनका 'अनुपमा' शो लगातार टीआरपी में टॉप पर है।
रूपाली का पारिवारिक जीवन और उनके बच्चों के प्रति प्यार प्रशंसकों को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने पहले भी कई सफल टीवी शो में काम किया है।

मुंबई, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने गुरुवार को अपनी माँ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भावुक पोस्ट साझा किया।

अभिनेत्री ने अपनी माँ के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वे अपनी माँ को केक खिलाते हुए और उन्हें प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

रूपाली ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे। आई लव यू, सबसे शानदार मम्मी।"

वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और नियमित रूप से पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे अपने बेटे के साथ 'कहीं आग लगे लग जावे' सॉन्ग पर वीडियो बनाते हुए नजर आ रही थीं।

रूपाली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "सुबह-सुबह जब मम्मा तैयार करके जबरदस्ती रील बनवाती हैं, तो रूडी (बेटे का नाम) के चेहरे के एक्सप्रेशन और मन की आवाज कुछ ऐसी होती है। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, मेरे सोन-शाइन। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम जितने प्यारे और अच्छे दिल वाले हो, वैसा बहुत कम लोग होते हैं। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि तुमने मुझे अपनी मम्मा चुना। तुमसे बहुत प्यार करती हूं, बेटा।"

काम की बात करें तो रूपाली गांगुली इस समय पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और इसे बंगाली सीरियल 'श्रीमयी' का रीमेक माना जाता है।

इस सीरियल में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। 'अनुपमा' की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में शीर्ष पर बना हुआ है।

गौरतलब है कि रूपाली गांगुली को 'अनुपमा' से पहले 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती हैं कि वे अपने प्रशंसकों के साथ अपने व्यक्तिगत जीवन की झलक भी साझा कर रही हैं। ऐसे प्रयास उनके प्रति उनके फैंस की भावनाओं को और मजबूत बनाते हैं।
RashtraPress
9 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रूपाली गांगुली ने अपनी मां के जन्मदिन पर क्या खास किया?
रूपाली गांगुली ने अपनी मां के जन्मदिन पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और उन्हें बधाई दी।
रूपाली गांगुली का कौन सा टीवी शो लोकप्रिय है?
रूपाली गांगुली इस समय 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले