11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑर्गेनिक और केमिकल युक्त फलों के बीच अंतर है? समीरा रेड्डी ने बताया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑर्गेनिक और केमिकल युक्त फलों के बीच अंतर है? समीरा रेड्डी ने बताया

सारांश

समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए ऑर्गेनिक केले के लाभ बताए हैं। उन्होंने बताया कि बिना कीटनाशक के उगाए गए फल सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। जानें उनके अनुभव और स्वास्थ्य के लिए ऐसे फलों के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

ऑर्गेनिक फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
बिना कीटनाशक के उगाए गए फल अधिक स्वादिष्ट होते हैं।
घर पर फल उगाना हमें स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाता है।
केले के पौधे के सभी भागों का उपयोग किया जा सकता है।
स्वास्थ्य के लिए केले का सेवन लाभकारी है।

मुंबई, 18 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध अभिनेत्री समीरा रेड्डी लंबे समय के बाद हॉरर फिल्म 'चिमनी' के साथ वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री न केवल अपने अभिनय पर ध्यान देती हैं, बल्कि स्वस्थ और हेल्दी जीवनशैली पर भी जोर देती हैं। वे नियमित रूप से सोशल मीडिया पर स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट रेसिपी साझा करती हैं।

समीरा ने हाल ही में बिना कीटनाशक के उगाए गए केले के लाभों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया, "ये केले बहुत मीठे हैं और उनका स्वाद अद्वितीय है। इनमें किसी भी प्रकार के कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है, इसलिए इनका सुनहरा रंग आने में एक सप्ताह लगता है।"

उन्होंने बताया कि ये केले गोवा में उनके घर के पीछे उगाए गए हैं और वे इनकी विशेषताओं के बारे में गहराई से समझ रही हैं। समीरा ने कहा, "मैं केले के फूल, तने और पूरे पौधे का उपयोग करने के बारे में बहुत कुछ सीख रही हूं।"

समीरा ने फॉलोवर्स से एक सवाल भी किया, "बाजार से लाए गए केले जल्दी खराब हो जाते हैं, क्योंकि उनमें कीटनाशक होते हैं। तो हम जो खा रहे हैं, वह कितना सुरक्षित है?"

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "घर पर फल और सब्जियां उगाने से हमें यह समझने में मदद मिली है कि हमारे दैनिक आहार में क्या-क्या मिलाया जाता है, इसके बारे में हमें बहुत कम जानकारी होती है।"

केला स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभदायक है। यह वात और पित्त दोषों को संतुलित करने में मदद करता है और दांतों व मसूड़ों से संबंधित बैक्टीरिया को भी मारता है।

सूत्रों के अनुसार, केला वात और पित्त दोषों को संतुलित कर शरीर को ठंडक देता है, पाचन में सहायक होता है और ऊर्जा प्रदान करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारी जीवनशैली भी बेहतर हो सकती है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ऑर्गेनिक फल खाने के फायदे होते हैं?
हाँ, ऑर्गेनिक फल बिना कीटनाशकों के होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए अधिक सुरक्षित होते हैं।
बाजार में मिलने वाले फलों में कीटनाशक क्यों होते हैं?
बाजार में फलों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले