28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सरगुन मेहता ने आईएनसीए अवार्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सरगुन मेहता ने आईएनसीए अवार्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

सारांश

अभिनेत्री सरगुन मेहता ने फिल्म 'सरबाला जी' के लिए आईएनसीए अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता। इस उपलब्धि की खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की। जानें, इस समारोह में क्या खास रहा।

मुख्य बातें

सरगुन मेहता ने आईएनसीए अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
फिल्म ' सरबाला जी ' काफी सराही गई है।
इस समारोह का उद्देश्य भारतीय सिनेमा का एकीकरण है।
सरगुन ने अपने फैंस के साथ खुशी साझा की।
फिल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है।

मुंबई, १७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री सरगुन मेहता ने पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सरबाला जी' के लिए इंडियन नेशनल सिने अकादमी (आईएनसीए) अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। शुक्रवार को उन्होंने इस उपलब्धि की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की।

सरगुन ने अपने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपने पति रवि दुबे के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह फिल्म की पूरी टीम के साथ पुरस्कार के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने लिखा, "रज्जो को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। पूरी सरबाला जी की टीम का भी दिल से धन्यवाद। पंजाब, आपसे बहुत प्यार है।"

सरगुन की पोस्ट पर उनके दोस्तों और सह-कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पंजाब सिनेमा की अभिनेत्री निमृत पाल कौर और कंटेंट क्रिएटर ने हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी। अभिनेता तरसेम सिंह जस्सर ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई। आपको आगे भी ढेर सारी सफलताएं मिलती रहें, यही कामना है।"

इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड बॉलीवुड और ११ अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों को एक मंच पर लाकर सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देती है। इसका लक्ष्य भारतीय सिनेमा को एकीकृत करना और एक पारदर्शी, प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार मंच प्रदान करना है।

फिल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है, जिसमें सरगुन ने रज्जो नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने शालीन अभिनय और हास्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती हैं।

फिल्म में सरगुन के साथ गिप्पी ग्रेवाल, अम्मी विर्क, निमरत खैरा और गुग्गू गिल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ग्रामीण पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें गलतफहमी और शादी के मजेदार माहौल की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी 'सुचा' (गिप्पी ग्रेवाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने चचेरे भाई 'गज्जन' (एमी विर्क) को शादी में सरबाला (दूल्हे का साथी) बनाता है, जिससे हास्य और भ्रम की स्थितियां पैदा होती हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें सरगुन मेहता की उपलब्धियों को सराहा जा रहा है। आईएनसीए अवार्ड्स का आयोजन सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का प्रयास है, जो विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों को एक मंच पर लाता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरगुन मेहता ने किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता?
सरगुन मेहता ने पंजाबी फिल्म 'सरबाला जी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
आईएनसीए अवार्ड्स का उद्देश्य क्या है?
आईएनसीए अवार्ड्स का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को एकीकृत करना और पुरस्कारों के माध्यम से सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देना है।
सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर क्या साझा किया?
सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर अवार्ड समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने पति और फिल्म की टीम के साथ नजर आ रही हैं।
फिल्म 'सरबाला जी' की कहानी किस पर आधारित है?
फिल्म 'सरबाला जी' ग्रामीण पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें शादी और गलतफहमियों के मजेदार पल हैं।
फिल्म 'सरबाला जी' के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म 'सरबाला जी' का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले