11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शाहरुख खान ने बेटे के साथ स्वतंत्रता दिवस पर दिया खास संदेश?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शाहरुख खान ने बेटे के साथ स्वतंत्रता दिवस पर दिया खास संदेश?

सारांश

शाहरुख खान ने आजादी के 79वें साल पर अपने बेटे अबराम के साथ एक खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में मन्नत के ऊपर लहराता तिरंगा और उनका दिल छू लेने वाला संदेश है। जानें इस खास दिन पर उनके और सलमान खान के संदेश की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

आजादी का महत्व सभी के लिए है।
शाहरुख खान का संदेश प्रेरणादायक है।
नेशनल अवॉर्ड का महत्व अभिनेता के पूरे करियर में होता है।
इस अवसर पर सलमान खान ने भी प्रशंसकों को खुश किया।
विवादों के बावजूद, शाहरुख खान का योगदान महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। शाहरुख खान ने आजादी के 79वें साल पर अपने छोटे बेटे अबराम के साथ विशेष अंदाज में अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम के साथ बालकनी से हाथ हिलाते हुए एक फोटो साझा की है जिसमें मन्नत के ऊपर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "हमारी आजादी हमारी सबसे बड़ी दौलत है, प्रगति की कुंजी। सर ऊंचा और दिल खुला रखें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।"

शाहरुख खान से पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सलमान खान ने भी 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाकर प्रशंसकों को तोहफा दिया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और तिरंगे की इमोजी शामिल हैं।

शाहरुख खान के कार्य मोर्चे पर, हाल ही में उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद राठौड़ का डबल रोल निभाया है। यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद, शाहरुख ने फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मजाकिया अंदाज में कहा, "फिल्म में मुझे दो बार कास्ट करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" मुकेश छाबड़ा ने भी इस पर प्यारा जवाब दिया।

हालांकि, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर विवाद भी हुआ। कई लोगों का कहना था कि उन्हें यह पहले ही मिल जाना चाहिए था, जबकि कुछ का मानना था कि यह अवॉर्ड शाहरुख खान को नहीं, किसी और को मिलना चाहिए था।

इस विवाद पर सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि यह पुरस्कार किसी अभिनेता के पूरे करियर को सम्मानित करने के रूप में दिया जाता है, और शाहरुख खान को 40 साल के अपने फिल्मी सफर के बाद यह सम्मान मिलना पूरी तरह से उचित है।

उन्होंने कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए नहीं, बल्कि 'स्वदेश' के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए था, उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी बड़े कलाकार के पूरे करियर को एक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।"

–राष्ट्र प्रेस

जेपी/एएस

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि आजादी का जश्न मनाना और इसके महत्व को समझना कितना आवश्यक है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर क्या संदेश दिया?
उन्होंने कहा कि हमारी आजादी हमारी सबसे बड़ी दौलत है और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सलमान खान ने स्वतंत्रता दिवस पर क्या किया?
उन्होंने 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाकर प्रशंसकों को तोहफा दिया।
शाहरुख खान को कौन-सा पुरस्कार मिला?
उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड मिला।
क्या शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड मिलने पर विवाद हुआ?
हाँ, कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार पहले मिल जाना चाहिए था।
मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान के पुरस्कार पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी अभिनेता के पूरे करियर को सम्मानित करने के रूप में दिया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले