31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या श्रिया पिलगांवकर ने 'हैवान' की शूटिंग पूरी कर ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या श्रिया पिलगांवकर ने 'हैवान' की शूटिंग पूरी कर ली?

सारांश

अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी करने की सूचना दी है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के लिए एक विशेष अनुभव होने वाली है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को 18 साल बाद देखना एक बड़ी बात है। जानिए इस फिल्म की पूरी कहानी और श्रिया के अनुभव।

मुख्य बातें

श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी की।
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार होंगे।
फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से ऊंटी में हुए।
श्रिया का काम करना टीम के साथ अनमोल अनुभव रहा।

मुंबई, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म हैवान की शूटिंग समाप्त कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की।

फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई थी, जिसकी जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी।

अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे क्लैप बोर्ड लिए निर्देशक प्रियदर्शन के साथ खड़ी हैं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा, "फिल्म 'हैवान' की शूटिंग मेरे लिए पूरी हो गई है। प्रियदर्शन सर के नेतृत्व में इस शानदार टीम के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। फिल्म की पूरी टीम को खास धन्यवाद। शानदार टीम के साथ काम करना बहुत मजेदार अनुभव रहा है।"

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। वेंकेट.के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से ऊंटी में किए गए थे। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार एक साथ नजर आएंगे। दोनों लगभग 18 वर्षों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

दोनों को पिछली बार साल 2008 की फिल्म 'टशन' में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स ने रिलीज किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।

अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर पिछली बार पर्दे पर सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' में नजर आई थीं। गोपी पुथरन द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रिया पिलगांवकर ने कब फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू की?
श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म हैवान की शूटिंग अगस्त में शुरू की थी।
फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
श्रिया पिलगांवकर की पिछली फिल्म कौन सी थी?
श्रिया पिलगांवकर की पिछली फिल्म 'मंडाला मर्डर्स' थी।
फिल्म की शूटिंग कहां हुई है?
फिल्म की शूटिंग के कुछ भाग ऊंटी में किए गए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले