सुनील ग्रोवर का नया टैलेंट: सड़क पर प्रेस करते हुए 'आयरन मैन'

Click to start listening
सुनील ग्रोवर का नया टैलेंट: सड़क पर प्रेस करते हुए 'आयरन मैन'

सारांश

सुनील ग्रोवर ने एक मजेदार वीडियो के जरिए अपने नए टैलेंट का प्रदर्शन किया। सड़क किनारे प्रेस करते हुए, उन्होंने सबका ध्यान खींचा। जानें इस वीडियो में क्या खास है!

Key Takeaways

  • सुनील ग्रोवर का नया वीडियो दर्शाता है उनके अनोखे टैलेंट को।
  • सड़क किनारे प्रेस करने का उनका अंदाज बहुत ही मजेदार है।
  • वीडियो ने उनके दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।

मुंबई, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने अभिनय से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। वे अपने किरदार में इस कदर डूब जाते हैं कि बड़े-बड़े सितारे भी उनके अभिनय को देखकर हैरान रह जाते हैं। शनिवार को उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी एक नई कला का प्रदर्शन किया।

सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वे सड़क किनारे एक छोटी दुकान पर पैंट पर प्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे आम प्रेस वाले की तरह काम कर रहे थे। पहले उन्होंने कपड़े पर थोड़ा पानी छिड़का और फिर पुरानी कोयले वाली प्रेस से सिलवटें साफ कर दीं। ऐसा लग रहा था जैसे वे इसे रोजाना करते हों।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील ने पुरानी फिल्म का गाना 'कौन है, तेरा मुसाफिर' ऐड किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हेलो दोस्तों! अच्छे कपड़े पहन लो।"

जब सुनील ने यह पोस्ट किया, तब उनके इंडस्ट्री के दोस्तों और सहकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार की। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेता करण वाही ने कमेंट में लिखा, "अरे बिल्कुल सुनील ग्रोवर लग रहे हो," जबकि गायिका हर्षदीप कौर ने कहा, "आप हमें खुश करने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते हो।" म्यूजिशियन शामली ने लिखा, "कहां लगी है दुकान? अभी आ रही हूं, अच्छे कपड़े लेकर।"

अभिनेता सुरेश मेनन ने लिखा, "आयरन मैन।"

गाना 'कौन है, तेरा मुसाफिर' 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'गाइड' में फिल्माया गया था। इस गाने को सचिन देव बर्मन ने गाया और संगीत दिया था, जबकि इसके बोल शैलेंद्र ने लिखे थे।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म 'गाइड' को विजय आनंद ने निर्देशित किया था, जिसमें देव आनंद (राजू) और वहीदा रहमान (रोजी) मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आर. के. नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है, जिसमें एक टूरिस्ट गाइड के प्रेम, धोखे और आध्यात्मिक परिवर्तन की कहानी दर्शाई गई है।

Point of View

जिसमें सुनील ग्रोवर ने अपने नए टैलेंट का प्रदर्शन किया है। इस तरह की क्रिएटिविटी दर्शाती है कि कैसे कलाकार अपनी कला से लोगों को खुश कर सकते हैं, जिसमें वे आम जिंदगी के पल को भी खास बना देते हैं।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

सुनील ग्रोवर ने किस वीडियो में प्रेस करते हुए दिखाए?
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे सड़क किनारे एक दुकान पर पैंट पर प्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कौन सा गाना है?
वीडियो में सुनील ने पुरानी फिल्म का गाना 'कौन है, तेरा मुसाफिर' ऐड किया है।
Nation Press