तनाज ईरानी की अनोखी कहानी: 18 साल की उम्र में शादी, 20 में बनीं मां और समाज से लड़ा प्यार

Click to start listening
तनाज ईरानी की अनोखी कहानी: 18 साल की उम्र में शादी, 20 में बनीं मां और समाज से लड़ा प्यार

सारांश

अभिनेत्री तनाज ईरानी की कहानी एक प्रेरणादायक फिल्मी ड्रामा से कम नहीं है। 18 साल की उम्र में शादी और 20 में मां बनने की यात्रा में उन्होंने समाज के विरोध और तलाक के बाद फिर से प्यार पाया। जानिए उनकी अद्भुत जीवन यात्रा के बारे में।

Key Takeaways

  • तनाज ईरानी की ज़िंदगी में प्यार और संघर्ष की कहानी है।
  • उन्होंने 18 साल की उम्र में शादी की और 20 में मां बनीं।
  • समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने प्यार का चुनाव किया।
  • तनाज ने फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपनी पहचान बनाई।
  • उनकी दूसरी शादी ने उन्हें नई खुशियाँ दीं।

मुंबई, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सितारों की ज़िंदगी बाहर से जितनी चमकदार और ग्लैमरस लगती है, असल में वह इतनी सरल नहीं होती। इसमें दर्द, संघर्ष और कठिन पल भी शामिल होते हैं। अभिनेत्री तनाज ईरानी की ज़िंदगी भी एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है। महज 18 साल की उम्र में शादी, 20 साल की उम्र में मां बनना, समाज का विरोध सहना, तलाक का दुःख झेलना और फिर से प्यार और शादी का सफर—तनाज की कहानी उतार-चढ़ाव और हिम्मत से भरी हुई है।

8 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी तनाज ईरानी ने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की। आज वह तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और हंसमुख व्यक्तित्व के साथ उनकी खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

तनाज ने 18 साल की उम्र में फरीद करीम से शादी की। शादी के दो साल बाद, जब वह 20 साल की थीं, उनकी पहली बेटी जैनी का जन्म हुआ। इस शादी के लिए उन्हें अपने पारसी समुदाय से काफी विरोध का सामना करना पड़ा। समाज ने उन्हें बाहर निकाल दिया, लेकिन तनाज ने प्यार के लिए यह सब सह लिया। दुर्भाग्यवश, यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और तनाज को तलाक का दुःख झेलना पड़ा।

तलाक के बाद उन्होंने अपनी ज़िंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2000 में राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह अमिषा पटेल की बहन 'नीता' के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘हद कर दी आपने’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी तनाज काफी लोकप्रिय रहीं। उन्होंने ‘जबान संभाल के’, ‘कहानी घर घर की’, ‘स्वाभिमान’, ‘श्री’ और ‘अपना टाइम भी आएगा’ जैसे कई सीरियलों में यादगार किरदार निभाए।

पहली शादी टूटने के बाद तनाज की ज़िंदगी में फिर प्यार आया। ‘गुरुकुल’ शो की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता बख्तियार ईरानी से हुई। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि, बख्तियार से 8 साल बड़ी होने के कारण अभिनेता के परिवार ने शुरू में इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन बख्तियार की बहन और अभिनेत्री डेलनाज ईरानी ने परिवार को मना लिया। आखिरकार, साल 2007 में वह बख्तियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दूसरी शादी के बाद तनाज को दो और बच्चे हुए। आज वे बख्तियार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

हालांकि, पिछले कुछ सालों से वे एक्टिंग से थोड़ी दूर हो गई हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और पॉजिटिव एनर्जी आज भी वैसी ही है।

Point of View

बल्कि यह दिखाती है कि कैसे एक व्यक्ति अपने जीवन में चुनौतियों का सामना कर सकता है। उनकी यात्रा हमें प्रेरणा देती है कि प्यार और हिम्मत से हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है।
NationPress
08/04/2026

Frequently Asked Questions

तनाज ईरानी ने किस उम्र में शादी की?
तनाज ईरानी ने 18 साल की उम्र में शादी की।
तनाज की पहली शादी के बाद क्या हुआ?
उनकी पहली शादी टूट गई और उन्हें तलाक का सामना करना पड़ा।
तनाज ने एक्टिंग करियर कब शुरू किया?
उन्होंने साल 2000 में राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
तनाज की दूसरी शादी कब हुई?
तनाज ने 2007 में अभिनेता बख्तियार ईरानी से शादी की।
तनाज के कितने बच्चे हैं?
तनाज के कुल तीन बच्चे हैं।
Nation Press