27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेनेलिया देशमुख ने मां बनने के बाद स्टीरियोटाइप को तोड़कर किया कमबैक?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेनेलिया देशमुख ने मां बनने के बाद स्टीरियोटाइप को तोड़कर किया कमबैक?

सारांश

जेनेलिया देशमुख ने मां बनने के बाद अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने दर्शकों के सामने साबित किया कि मां बनकर भी एक अभिनेत्री अपने सपनों को पूरा कर सकती है। जानिए उनकी यात्रा और संघर्ष की कहानी।

मुख्य बातें

जेनेलिया देशमुख ने मां बनने के बाद अपने करियर में नया अध्याय शुरू किया।
उन्होंने स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए वापसी की।
उनकी पहली मराठी फिल्म 'वेड' ने जबरदस्त सफलता हासिल की।
महिलाएं कभी भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।
जेनेलिया अब उम्र के अनुसार किरदार निभाना चाहती हैं।

मुंबई, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जेनेलिया देशमुख किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यह प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री हैं। 5 अगस्त 1987 को जन्मी जेनेलिया ने तेलुगु, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है।

जेनेलिया ने अपनी फ़िल्मी यात्रा की शुरुआत 'तुझे मेरी कसम' से की थी। उनकी कुछ यादगार फ़िल्में हैं, 'जाने तू या जाने ना', 'रेडी', 'फोर्स', 'हैप्पी', 'तेरे नाल लव हो गया' आदि। उन्हें अपनी अदाकारी के लिए साउथ के फिल्म फेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

2012 में, जेनेलिया ने प्रसिद्ध अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की। शादी के बाद, जब उनके दो बच्चे हुए, तब उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का निर्णय लिया। जब वे लंबे अंतराल के बाद वापसी करने का सोचा, तो कई लोग उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे। यह आम धारणा है कि मां बनने के बाद किसी अभिनेत्री का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन जेनेलिया ने इसे गलत साबित किया।

एक साक्षात्कार में उन्होंने इस पर चर्चा की और कहा कि जब वे 10 साल के ब्रेक के बाद वापसी की योजना बना रही थीं, तो उन्हें रोका गया था। लोग कहते थे कि यह काम नहीं करेगा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

लेकिन जेनेलिया ने किसी की नहीं सुनी और जब उन्होंने इस बारे में रितेश से बात की, तो पति ने उनका समर्थन किया। इसके बाद, उन्होंने मराठी फिल्म 'वेड' से कमबैक किया, जो जबरदस्त हिट साबित हुई। इसमें रितेश देशमुख उनके अपोजिट थे। यह उनकी पहली मराठी फिल्म थी और 'सैराट' के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी।

जेनेलिया ने सभी स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए अभिनय की दुनिया में एक प्रभावशाली वापसी की। उन्होंने उन सभी की बोलती बंद कर दी, जो कहते थे कि दो बच्चों की मां को फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

हाल ही में, उनकी हिंदी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' रिलीज हुई थी, जिसमें वे आमिर खान के अपोजिट नजर आईं। जेनेलिया का कहना है कि वे अब फिल्मों में अपनी उम्र के अनुसार किरदार निभाना चाहती हैं, जो उन्हें सूट करें। उन्होंने मेकर्स से ऐसे किरदार लिखने या उनके लिए संपर्क करने की बात एक इंटरव्यू में कही थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सपने कभी भी खत्म नहीं होते।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेनेलिया देशमुख ने किस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की?
जेनेलिया ने 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
जेनेलिया ने शादी के बाद कब तक ब्रेक लिया?
जेनेलिया ने शादी के बाद लगभग 10 साल तक ब्रेक लिया।
उनकी पहली मराठी फिल्म कौन सी थी?
जेनेलिया की पहली मराठी फिल्म 'वेड' थी।
जेनेलिया के पति कौन हैं?
जेनेलिया के पति प्रसिद्ध अभिनेता रितेश देशमुख हैं।
जेनेलिया ने हाल ही में कौन सी हिंदी फिल्म की?
जेनेलिया की हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले