8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाअष्टमी पर वरुण धवन ने सही तरीके से पूजा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाअष्टमी पर वरुण धवन ने सही तरीके से पूजा की?

सारांश

वरुण धवन की महाअष्टमी पूजा पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ। क्या यह सही तरीका था? जानें उनके पूजा में क्या हुआ खास!

मुख्य बातें

महाअष्टमी का पर्व शारदीय नवरात्र का एक प्रमुख दिन है।
वरुण धवन ने पूजा में कन्याओं का सम्मान किया।
फैंस की प्रतिक्रियाएँ दर्शाती हैं कि धार्मिक परंपराओं का कितना महत्व है।
भोग में हलवा , सब्जी , खीर और पूड़ी शामिल थे।
वरुण की नई फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

नई दिल्ली, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। आज देशभर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है और कल नवमी का पूजा किया जाएगा। इस अवसर पर घर में सुख-समृद्धि के लिए आठ कन्याओं का पूजन किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने घर पर इस दिन पूजा की, लेकिन उनके फैंस ने कुछ आलोचना की।

मंगलवार को आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे भी महाअष्टमी की पूजा में शामिल हुए।

वरुण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह छोटी कन्याओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी बच्चियां स्कूल की ड्रेस में नजर आ रही हैं और वरुण कैजुअल कपड़ों में उनके साथ खाना खा रहे हैं। दूसरी फोटो में वरुण ने महाअष्टमी के भोग की थाली दिखाई है, जिसमें हलवा, सब्जी, खीर और पूड़ी शामिल हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।" वरुण के इस पोस्ट पर फैंस मां के जयकारे लगा रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका कन्या पूजन का तरीका पसंद नहीं आया।

यूजर्स का कहना है कि वरुण खुद स्टील की थाली में खाना खा रहे हैं, जबकि बच्चियों को प्लास्टिक की प्लेट में खाना दिया गया है।

एक यूजर ने लिखा, "सर, आप खुद स्टील की प्लेट में खाना खा रहे हैं और बच्चियों को प्लास्टिक की थाली में दे रहे हैं, यह सही नहीं है।"

एक और यूजर ने टिप्पणी की, "बच्चों की थाली अलग है??? पेपर वाली थाली..ये तो गलत बात है।"

यूजर्स ने वरुण की चटकी हुई प्लेट पर भी ध्यान दिया। उनका कहना है कि आपके घर में भी, हमारे घर की तरह, चटके हुए बर्तन इस्तेमाल होते हैं।

काम के मोर्चे पर, वरुण की फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण के अलावा जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि हमें हमेशा भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महाअष्टमी का महत्व क्या है?
महाअष्टमी का महत्व देवी दुर्गा की पूजा के रूप में है, जो सुख-समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है।
वरुण धवन ने किस प्रकार की पूजा की?
वरुण धवन ने आठ कन्याओं का पूजन किया और भोग के रूप में हलवा, सब्जी, खीर और पूड़ी का भोग अर्पित किया।
क्या वरुण धवन की पूजा आलोचना का कारण बनी?
हां, कुछ यूजर्स ने उनके कन्या पूजन के तरीके की आलोचना की, जिसमें प्लेट का चुनाव शामिल था।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कब रिलीज हो रही है?
यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
महाअष्टमी पर क्या खास करना चाहिए?
महाअष्टमी पर कन्या पूजन करना, विशेष भोग अर्पित करना और माँ दुर्गा की आराधना करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले