क्या 'त्रिदोषनाशक' फिटकरी शरीर की परेशानियों को दूर करने में सक्षम है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'त्रिदोषनाशक' फिटकरी शरीर की परेशानियों को दूर करने में सक्षम है?

सारांश

फिटकरी के अद्भुत गुणों के बारे में जानें, जो न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में मदद करते हैं। जानें इसके टोटके और लाभ!

मुख्य बातें

फिटकरी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में किया जा सकता है।
यह त्वचा और पाचन के लिए लाभकारी है।
फिटकरी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है।
इसके टोटके बेहद प्रभावी हैं।
फिटकरी का उपयोग शहद के साथ मिलाकर भी किया जा सकता है।

नई दिल्ली, १७ जून (राष्ट्र प्रेस)। फिटकरी केवल पानी को साफ करने या शेव के बाद लगाने के लिए ही नहीं है। आयुर्वेद में इसे रोगनाशक, त्वचा रक्षक और दंत स्वास्थ्य का रक्षक माना गया है। इसके अलावा, यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में सहायक है।

चरक संहिता में फिटकरी को "स्फटिक" के नाम से जाना जाता है और इसे "त्रिदोषनाशक" कहा गया है, जिसका अर्थ है कि यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करती है। ऋषि चरक के अनुसार, फिटकरी का कसैला और शीतल गुण इसे त्वचा रोग, पाचन विकार और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। यह त्रिदोष संतुलन वाली औषधि मानी गई है—कफ दोष को विशेष रूप से कम करती है, साथ ही वात और पित्त को भी नियंत्रित करती है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे, खुजली, फोड़े-फुंसी से राहत दिलाने में सहायक हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, फिटकरी को शहद के साथ मिलाकर खाने के भी कई लाभ हैं। यह काली खांसी और बलगम की समस्या से राहत दिलाती है। इसके अलावा, डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा पाने के लिए आप शैम्पू में १-२ चम्मच फिटकरी मिलाकर बाल धो सकते हैं। ऐसा करने से स्कैल्प साफ हो जाएगा।

फिटकरी के पाउडर को गुलाबजल या सादे पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है। वहीं, मुलायम त्वचा पाने के लिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर और कुछ बूंदें नींबू का रस डालकर बनाए गए पेस्ट का उपयोग करना लाभदायक है। इसे चेहरे पर २० से ३० मिनट लगाने के बाद हल्के हाथों से धोकर हटाने से त्वचा मुलायम हो जाती है।

फेस मसाज के लिए पोटैशियम एलम आधे चम्मच पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर १०-१५ मिनट तक लगाने से त्वचा कसी हुई और स्वस्थ दिखाई देती है।

यदि आप गैस और पेट भारीपन से परेशान हैं, तो खाने के बाद थोड़ी मात्रा में फिटकरी का पानी पीने से पेट संबंधी परेशानी कम हो सकती है। इतना ही नहीं, बारिश के मौसम में जब मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, तो पूल या पानी की बाल्टी में फिटकरी डालने से पानी साफ होता है और मच्छर का लार्वा खत्म होता है।

फिटकरी में पोटैशियम और एल्युमिनियम सल्फेट होते हैं, जो जल की अशुद्धियों को दूर कर संक्रामक सूक्ष्मजीवों को मारते हैं। घर से बुरी या नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी फिटकरी का टोटका आजमाया जाता है। विशेषज्ञ ही नहीं, हमारे बड़े बुजुर्ग भी इसकी सलाह देते हैं। फिटकरी घर में रखने से 'नजर दोष' दूर होता है; इसे तकिए के नीचे रखने, जलाने या पानी में डालकर प्रयोग करने से नेगेटिविटी दूर होती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि यह न केवल एक पारंपरिक उपचार है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसके गुण महत्वपूर्ण हैं। यह भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और इसके लाभों को समझना आवश्यक है।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिटकरी का उपयोग कैसे किया जाता है?
फिटकरी का उपयोग पाउडर के रूप में या शहद के साथ मिलाकर खाने में किया जा सकता है।
क्या फिटकरी त्वचा के लिए सुरक्षित है?
हाँ, फिटकरी का उपयोग त्वचा पर लगाने से लाभ होता है, लेकिन इसे संवेदनशील त्वचा पर सावधानी से उपयोग करें।
फिटकरी किस प्रकार की समस्याओं में मददगार है?
फिटकरी कई समस्याओं जैसे मुंहासे, खुजली, पेट भारीपन और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले