गर्मियों में सुबह खाली पेट पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए है फायदेमंद
सारांश
Key Takeaways
- पाचन तंत्र को मजबूत करता है
- त्वचा में निखार लाता है
- इम्युनिटी को बढ़ाता है
- ऊर्जा प्रदान करता है
- टॉक्सिन्स को निकालता है
नई दिल्ली, १४ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आजकल की अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन चुके हैं। गर्मी भी सेहत के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ सरल और शक्तिशाली उपाय दिए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। आयुर्वेद एक ऐसे स्वस्थ पेय के सेवन की सलाह देता है।
हम गर्म पानी में पुदीना, नींबू, और शहद का मिश्रण तैयार करने की बात कर रहे हैं। सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने भी इस नैचुरल ड्रिंक को अपनी वेलनेस टिप्स में शामिल किया है। यह पेय न केवल दैनिक थकान को दूर करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी सहायक है और वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।
हालांकि, डायबिटीज या एसिडिटी की समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है। इस हेल्दी ड्रिंक के सेवन से कई लाभ होते हैं-
पाचन तंत्र को मजबूत बनाना: - पुदीना पेट को शांत करता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्याओं को कम करता है। नींबू और गर्म पानी कब्ज और अपच को दूर करते हैं।
त्वचा में निखार: - यह ड्रिंक विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है।
इम्युनिटी को बढ़ाना: - नींबू इम्युनिटी को बूस्ट करता है जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुण प्रदान करता है। यह सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाता है।
ऊर्जा और आंतरिक सफाई: - गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन निकालता है और शहद तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि सरल है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। ७-१० ताजी पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर डालें। इसमें १-२ चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह हिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं। यह ड्रिंक आपकी सुबह को ताजगी से भर देगी और धीरे-धीरे आपकी दिनचर्या को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी। नियमित सेवन से आपका पेट हल्का रहेगा, चेहरा दमक उठेगा और शरीर ऊर्जा से भरा रहेगा।