महिलाओं के लिए ७ महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ, जो सेहत में लाएंगे अद्भुत परिवर्तन

Click to start listening
महिलाओं के लिए ७ महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ, जो सेहत में लाएंगे अद्भुत परिवर्तन

सारांश

क्या आप जानती हैं कि अपने परिवार की देखभाल करते-करते आप खुद को नजरअंदाज कर रही हैं? जानें, किन ७ खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी सेहत को सुधार सकती हैं।

Key Takeaways

  • रागी सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • आंवला इम्यून सिस्टम बढ़ाता है।
  • चिया सीड्स वजन नियंत्रित करते हैं।
  • अलसी के बीज तनाव कम करते हैं।
  • कद्दू के बीज पोषण के लिए आवश्यक हैं।

नई दिल्ली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। परिवार की देखभाल करते-करते महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इस कारण से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी सबसे अधिक होती है, जो हार्मोन असंतुलन और कमजोरी के चलते कई बीमारियों का कारण बनती है।

इसलिए, हम आपको बताएंगे कि हर महिला को अपने आहार में ये ७ चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए, जिससे धीरे-धीरे शरीर की सभी कमियों को पूरा किया जा सके।

पहली चीज है, रागी। यह कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। इसे दिन में किसी भी समय सेवन करें। रागी की रोटी, चीला या बॉल बनाकर लेना फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और हार्मोन के संतुलन में मदद करती है।

दूसरे स्थान पर है आंवला, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। दिन में एक बार आंवले का जूस, अचार, चटनी या मुरब्बा जरूर लें।

तीसरे नंबर पर हैं चिया सीड्स। ये कैल्शियम और फाइबर का बड़ा स्रोत हैं। ये गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

चौथे नंबर पर है अलसी के बीज। इनमें ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है, जो तनाव कम करता है और मस्तिष्क की नसों को आराम देता है। यह हृदय रोग और पीसीओडी जैसे रोगों को कम करने में सहायक है।

पांचवें स्थान पर कद्दू के बीज हैं। ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं। रोजाना १ चम्मच कद्दू के बीज का सेवन करें।

छठे नंबर पर है अखरोट। बढ़ती उम्र में मस्तिष्क और शरीर की नसें कमजोर होने लगती हैं, इसलिए सुबह अखरोट का सेवन करें।

सातवें स्थान पर है चुकुंदर। महिलाओं में रक्त की कमी आम है। चुकंदर की रोटी या रायता रोजाना आहार में शामिल करें।

Point of View

बल्कि महिलाओं को पोषण के प्रति सजग बनाती है।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

महिलाओं को कौन सी चीजें अपने आहार में शामिल करनी चाहिए?
महिलाओं को रागी, आंवला, चिया सीड्स, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट और चुकुंदर अपने आहार में शामिल करने चाहिए।
रागी का सेवन कैसे किया जा सकता है?
रागी को घी के साथ रोटी, चीला या बॉल बना कर खाया जा सकता है।
आंवला किस रूप में लिया जा सकता है?
आंवला का सेवन जूस, अचार, चटनी या मुरब्बा के रूप में किया जा सकता है।
कद्दू के बीज के क्या लाभ हैं?
कद्दू के बीज मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं, जो शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।
चुकुंदर का सेवन कैसे करें?
चुकुंदर को रोटी या रायता बनाकर रोजाना आहार में शामिल किया जा सकता है।
Nation Press