क्या आप ऑफिस में घंटों बैठते हैं? तो इस योगासन का अभ्यास करें रीढ़ को मजबूत करने के लिए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप ऑफिस में घंटों बैठते हैं? तो इस योगासन का अभ्यास करें रीढ़ को मजबूत करने के लिए

सारांश

क्या आप घंटों ऑफिस में बैठते हैं? जानिए कैसे अर्धचक्रासन आपके रीढ़ को मजबूत कर सकता है। इस योगासन के फायदे और सावधानियों के बारे में जानें।

मुख्य बातें

अर्धचक्रासन रीढ़ को मजबूत करता है।
यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सावधानी से करना आवश्यक है।
यह तनाव को कम करता है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों ऑफिस में बैठना एक सामान्य बात बन गई है, लेकिन यह रीढ़ की हड्डियों और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें दर्द की शुरुआत भी आम सी बात लगती है, जो समय के साथ गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इस स्थिति में कई योगासन हैं, जो इन समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम है अर्धचक्रासन.

अर्धचक्रासन का अर्थ है आधा चक्र। इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर को इस तरह से घुमाया जाता है कि यह देखने में आधे पहिये के आकार का लगता है। अंग्रेजी में इसे हाफ व्हील पोज कहते हैं। मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी यह आसन बेहद फायदेमंद है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्धचक्रासन एक ऐसा योगासन है, जो न केवल रीढ़ की हड्डियों को मजबूत करता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित करने में भी प्रभावी है। इस आसन में सीधे खड़े होकर पीछे झुकना होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। अर्धचक्रासन केवल स्ट्रेचिंग नहीं है, यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है, मांसपेशियों और नसों को मजबूती देता है, साथ ही सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, तनाव कम करता है और मुद्रा में सुधार कर ब्लड प्रेशर को स्थिर रखता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में भी यह सहायक है, जो हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। चक्कर या संतुलन की समस्या वाले लोग इस आसन को करने से बचें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे धीरे-धीरे और सावधानी से करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना विशेष रूप से जरूरी है, खासकर दवाओं का सेवन करने वालों के लिए।

अर्धचक्रासन के नियमित रूप से अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। हालांकि, इन्हें धीरे-धीरे और सही तकनीक के साथ करना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को योग शुरू करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। योग के नियमित अभ्यास से न केवल रीढ़ मजबूत होती है, बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं कह सकता हूं कि योग का नियमित अभ्यास आज के तनावभरे जीवन में हमारे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हो गया है। अर्धचक्रासन जैसे आसनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बल मिलता है।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अर्धचक्रासन क्या है?
अर्धचक्रासन एक योगासन है, जो रीढ़ की हड्डियों को मजबूत करने के लिए किया जाता है।
क्या अर्धचक्रासन करने से हाई ब्लड प्रेशर में मदद मिलती है?
हाँ, अर्धचक्रासन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
क्या सभी लोग अर्धचक्रासन कर सकते हैं?
नहीं, जो लोग चक्कर या संतुलन की समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें इसे करने से बचना चाहिए।
अर्धचक्रासन करने का सही तरीका क्या है?
इस आसन को सही तरीके से करने के लिए सीधे खड़े होकर पीछे झुकना होता है।
क्या अर्धचक्रासन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
हाँ, विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 घंटे पहले
  2. कल
  3. कल
  4. कल
  5. कल
  6. कल
  7. कल
  8. कल