10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सौंफ खाने के फायदे हैं? छोटे से बीज में छुपे बड़े राज, जानिए वैज्ञानिकों की रिसर्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सौंफ खाने के फायदे हैं? छोटे से बीज में छुपे बड़े राज, जानिए वैज्ञानिकों की रिसर्च

सारांश

क्या आप जानते हैं सौंफ खाने के फायदे? यह सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। जानिए वैज्ञानिकों की रिसर्च में इसके अद्भुत गुण और फायदे।

मुख्य बातें

सौंफ भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
महिलाओं के लिए फायदेमंद।
माउथ फ्रेशनर के रूप में प्रयोग होती है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हमारे रसोईघर में कई ऐसी सामग्री होती हैं, जिनका महत्व हम शायद रोज़ाना की ज़िंदगी में नहीं समझते। उनमें से एक विशेष चीज़ है 'सौंफ', जिसे लोग आमतौर पर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सिर्फ स्वाद और सुगंध के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध ने इसके कई फायदों को उजागर किया है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले यौगिक जैसे फेनोलिक एसिड और फ्लावोनोइड्स शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं और हानिकारक तत्वों के खिलाफ लड़ने में सहायता करते हैं।

आयुर्वेद में सौंफ को एक प्राकृतिक औषधि के रूप में जाना जाता है।

सौंफ हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है। जब हम ज़्यादा खाना खा लेते हैं और पेट में गैस या अपच का अनुभव करते हैं, तो सौंफ चबाने से राहत मिलती है। यह हमारे पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और खाने को पचाने वाले एंजाइम को सक्रिय करती है।

शोध में पता चला है कि सौंफ भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। इसे चबाने पर मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे पेट भरा-भरा लगता है और अतिरिक्त खाने की इच्छा कम होती है। इस कारण, यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकती है, बशर्ते इसका सेवन उचित मात्रा में किया जाए।

सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं। यह शरीर में हो रही सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे जोड़ों के दर्द या मासिक धर्म के समय होने वाली ऐंठन में भी राहत मिलती है। महिलाओं के लिए सौंफ को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा, सौंफ एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर भी है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं और सांसों में ताज़गी लाते हैं। यही कारण है कि होटल, ढाबे, या शादी-विवाह में खाने के बाद सौंफ जरूर दी जाती है।

हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर विश्वविद्यालय में एक अध्ययन में सौंफ को एक बेहतरीन प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट स्रोत बताया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि सौंफ में मौजूद फेनोलिक यौगिक शरीर में फ्री रेडिकल्स को समाप्त करने में सहायता करते हैं, जो उम्र बढ़ने और कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसे आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके स्वास्थ्य लाभों को ध्यान में रखते हुए, इसे रोज़ाना के आहार में शामिल करना चाहिए। देशभर में इसके फायदों की जानकारी बढ़नी चाहिए ताकि लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सौंफ के क्या फायदे हैं?
सौंफ पाचन में मदद करती है, भूख को नियंत्रित करती है और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
क्या सौंफ वजन घटाने में मदद करती है?
हाँ, सौंफ भूख को कम करती है और वजन घटाने में सहायक हो सकती है।
क्या सौंफ महिलाओं के लिए फायदेमंद है?
हाँ, सौंफ महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, यह मासिक धर्म की ऐंठन में राहत देती है।
सौंफ का सेवन कैसे करना चाहिए?
सौंफ का सेवन चबाकर या चाय में डालकर किया जा सकता है।
क्या सौंफ माउथ फ्रेशनर के रूप में प्रयोग की जाती है?
हाँ, सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले