क्या एमेईशान में 10वीं विश्व पारंपरिक वुशु चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। 10वीं विश्व पारंपरिक वुशु चैंपियनशिप चीन के सीछ्वेन प्रांत के एमेईशान शहर में आरंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता में 54 देशों और क्षेत्रों के 5,092 एथलीट अगले तीन दिनों में जोरदार प्रतिस्पर्धा करेंगे।
जानकारी के अनुसार, विश्व पारंपरिक वुशु चैंपियनशिप लगातार चार सत्रों तक एमेईशान शहर में आयोजित की गई है। इस चैंपियनशिप में दो मुख्य श्रेणियां हैं: घरेलू और विदेशी, जिसमें व्यक्तिगत, जोड़ी और टीम स्पर्धाएं शामिल हैं।
उद्घाटन समारोह में, चाय कला, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत वुशु और बुद्धिमान रोबोट का एक ही मंच पर प्रदर्शन किया गया, जिससे प्राचीन संस्कृति और आधुनिक तकनीक के बीच एक अद्भुत संवाद प्रदर्शित हुआ।
यह चैंपियनशिप न केवल विश्वभर के वुशु प्रेमियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि इसका उद्देश्य विभिन्न सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पारंपरिक वुशु की विरासत और विकास को बढ़ावा देना भी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)