27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश में चुनावी हिंसा का एक और मामला सामने आया है, खुलना में एनसीपी नेता को गोली मारी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश में चुनावी हिंसा का एक और मामला सामने आया है, खुलना में एनसीपी नेता को गोली मारी गई?

सारांश

बांग्लादेश में चुनावी हिंसा का एक और मामला सामने आया है। एनसीपी नेता मोटालेब सिकदर को खुलना में गोली मारी गई। यह घटना उस्मान हादी की हत्या के बाद हुई है। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और हिंसा की बढ़ती लहर पर क्या असर पड़ सकता है।

मुख्य बातें

मोटालेब सिकदर को खुलना में गोली मारी गई।
यह घटना चुनावी हिंसा का एक और उदाहरण है।
बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश से चुनावी हिंसा का एक और नया मामला सामने आया है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से राजनीतिक हिंसा और हत्या के मामलों में ताजा जानकारी नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता से जुड़ी है, जिन्हें खुलना में दिन-दहाड़े गोली मारी गई।

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार के अनुसार, एनसीपी के खुलना डिवीजन के प्रमुख और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोटालेब सिकदर को सोमवार सुबह लगभग 11:45 बजे शहर के सोनाडांगा इलाके में सरेआम गोली मारी गई।

ढाका ट्रिब्यून ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि सिकदर को गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) (इन्वेस्टिगेशन) अनिमेष मंडल ने कहा कि सिकदर को बदमाशों ने गोली मारी थी और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि डॉक्टरों के हवाले से ओसी ने कहा कि मोटालेब खतरे से बाहर हैं। गोली उसके कान के एक तरफ से गई और त्वचा को छेदते हुए दूसरी तरफ से निकल गई। ओसी ने आगे कहा कि जांच के बाद और मामले से जुड़ी अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

यह हमला इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार उस्मान हादी को गोली लगने के 10 दिन बाद हुआ है। हादी को बाइक सवार बदमाशों ने 12 दिसंबर 2025 को सिर पर गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुरुआत में उन्हें एवरकेयर अस्पताल में रेफर किया गया और फिर गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया। सिंगापुर में इलाज के दौरान अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई थी। हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। कट्टरपंथी उपद्रवियों ने बांग्लादेश में अलग-अलग जगहों पर हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है। हादी के हत्यारों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने की वजह से हादी के समर्थकों में और गुस्सा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां चुनावी समय में हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह सरकार और सुरक्षा बलों के लिए एक गंभीर संकेत है कि उन्हें इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोटालेब सिकदर कौन हैं?
मो टालेब सिकदर एनसीपी के खुलना डिवीजन के प्रमुख और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक हैं।
इस घटना के बाद सिकदर की हालत कैसी है?
सिकदर को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं।
इससे पहले बांग्लादेश में क्या घटना हुई थी?
इससे पहले, उस्मान हादी को गोली मारी गई थी, जो ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले