क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं?

Click to start listening
क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं?

सारांश

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शुभकामनाएं दीं। उनका संदेश दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों और सहयोग पर केंद्रित था। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण संदेश के बारे में।

Key Takeaways

  • चीन-भारत संबंधों में सुधार हो रहा है।
  • पारस्परिक लाभ के आधार पर सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है।
  • द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने पर जोर।

बीजिंग, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई संदेश भेजा।

अपने संदेश में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में चीन-भारत संबंधों में निरंतर सुधार और विकास हुआ है। यह दोनों देशों और उनकी जनता के मूलभूत हितों के अनुरूप है तथा विश्व शांति और समृद्धि को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन का सदैव यह मानना रहा है कि अच्छे पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र बने रहना, पारस्परिक लाभ के आधार पर सहयोग करना तथा “एक साथ नृत्य करते हुए ड्रैगन और हाथी” जैसी स्थिति प्राप्त करना, चीन और भारत दोनों के लिए सर्वथा उचित विकल्प है।

उन्होंने यह भी बल दिया कि दोनों देशों को इस महत्वपूर्ण सहमति को बनाए रखना चाहिए कि चीन और भारत “एक-दूसरे के सहयोगी और परस्पर विकास के अवसर” हैं। साथ ही, दोनों पक्षों को रणनीतिक संवाद को और सशक्त बनाना चाहिए, आपसी आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना चाहिए, एक-दूसरे की चिंताओं का सम्मान करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजकर भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
13/02/2026

Frequently Asked Questions

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंधों में सुधार और विकास हुआ है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।
चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने किसे बधाई दी?
उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Nation Press