8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में चाकूबाजी से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में चाकूबाजी से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए?

सारांश

ब्रिस्बेन में चाकूबाजी की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। क्या यह एक साधारण झगड़ा था या इसके पीछे कुछ और है?

मुख्य बातें

ब्रिस्बेन में चाकूबाजी की घटना हुई।
दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना स्थल को अपराध क्षेत्र घोषित किया।
यह घटना पड़ोसियों के बीच विवाद का परिणाम थी।

सिडनी, २२ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर के उत्तरी क्षेत्र में चाकू से हमला होने की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब ६ बजकर १४ मिनट पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को ब्रिस्बेन के उत्तरी उपनगर जिलमेरे में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घर के अंदर दो लोगों पर चाकू से हमला किया है। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोग घायल पड़े हैं, जिनमें एक की उम्र करीब २० साल और दूसरे की ३० साल के आसपास है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

हमले के थोड़ी देर बाद पुलिस ने ५१ साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी अंगुली में चोट लगी थी, इसलिए इलाज के लिए उसे भी पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनों एक-दूसरे को जानते हैं और आम जनता के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है। घटना स्थल को अपराध क्षेत्र घोषित कर जांच जारी है।

इससे पहले, ११ अगस्त को सिडनी के उत्तर-पूर्व में भी चाकूबाजी की एक और घटना हुई थी। न्यू साउथ वेल्स राज्य के सेंट्रल कोस्ट क्षेत्र के किलार्नी वेल इलाके में दोपहर करीब २ बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। यहां दो महिलाएं (उम्र २३ और ३३ वर्ष) और एक २० वर्षीय युवक चाकू के वार से घायल पाए गए।

२३ वर्षीय महिला को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि ३३ वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा उसी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पुलिस थाने ले जाकर उस पर हमला, झगड़ा करने और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखने का आरोप लगाया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि यह झगड़ा पड़ोसियों के बीच विवाद के चलते हुआ था और इस घटना में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम इस घटना को एक गंभीर सामाजिक मुद्दा मानते हैं। चाकूबाजी की घटनाएँ समाज में बढ़ती हिंसा के संकेत हैं। हमें चाहिए कि हम लोगों को जागरूक करें और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रिस्बेन में चाकूबाजी कब हुई?
यह चाकूबाजी घटना २२ अगस्त को हुई थी।
इस हमले में कितने लोग घायल हुए?
इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
क्या हमले में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे?
हाँ, पुलिस ने कहा है कि ये तीनों एक-दूसरे को जानते हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने एक ५१ वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इस तरह की घटनाएँ सामान्य क्यों हो रही हैं?
यह समाज में बढ़ती हिंसा और असामाजिक व्यवहार का संकेत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले