16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए 'वन स्टॉप सेंटर फॉर विमेन' की शुरुआत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए 'वन स्टॉप सेंटर फॉर विमेन' की शुरुआत हुई?

सारांश

कनाडा के टोरंटो में भारतीय महिलाओं की सहायता के लिए स्थापित 'वन स्टॉप सेंटर फॉर विमेन' अब पूरी तरह कार्यशील है। यह केंद्र महिलाओं को कानूनी, वित्तीय और भावनात्मक सहायता प्रदान करेगा। जानिए इस पहल के पीछे क्या है सोच और कैसे यह महिलाओं के लिए एक नई राह खोलेगा।

मुख्य बातें

कनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए एक नया सहारा।
कानूनी और वित्तीय सहायता प्रदान करने वाला केंद्र।
सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करने के लिए मदद।
महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य समर्थन।
समुदाय और सामाजिक सेवाओं तक पहुंच।

टोरंटो, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। कनाडा के टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा स्थापित 'वन स्टॉप सेंटर फॉर विमेन' (ओएससीडब्ल्यू) अब पूरी तरह से कार्यशील हो चुका है। यह केंद्र भारतीय महिलाओं की सहायता के लिए बनाया गया है, जो कनाडा में रहकर किसी कठिनाई का सामना कर रही हैं। यदि किसी भारतीय मूल की महिला, छात्र या कर्मचारी को कोई समस्या है, चाहे वह वित्तीय हो या अपराध से संबंधित, वे इस केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह केंद्र कनाडा में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी माहौल बनाने के लिए समर्पित है।

कनाडाई मीडिया संगठन रेडियो कनाडा इंटरनेशनल से बात करते हुए, टोरंटो में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत, कपिध्वज प्रताप सिंह ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य कनाडा और भारत के अधिकारियों के बीच एक पुल बनाना है, ताकि भारतीय महिलाओं को कानूनी, वित्तीय और भावनात्मक सहायता मिल सके।

सिंह ने कहा, "कनाडा में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज, शोषण और अन्य मुद्दों पर कानूनी, वित्तीय और अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता होती है। यह केंद्र उन्हें ये सुविधाएं प्रदान करने में सहायक होगा।"

सेंटर के कार्यप्रणाली के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में, सिंह ने कहा कि कनाडा में कई संगठन और संस्थाएं बहुमूल्य सहायता प्रदान करती हैं, लेकिन सांस्कृतिक और सामाजिक बाधाएं अक्सर महिलाओं को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने से रोकती हैं, जिससे उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती।

उन्होंने बताया, "कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल की स्थायी आवासीय महिलाओं के अलावा, विजिटर/वर्कर या स्टूडेंट भी इस सेंटर का लाभ उठा सकते हैं।"

सिंह ने कहा कि इस पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके शुभारंभ के कुछ ही दिनों में, एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपनी समस्याओं के साथ इस केंद्र से संपर्क कर चुकी हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह केंद्र जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय मदद भी प्रदान करेगा।

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूत ने मुश्किलों का सामना कर रही भारतीय महिलाओं की सहायता के लिए 26 दिसंबर, 2025 को ओएससीडब्ल्यू की स्थापना की। इसमें घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार, पारिवारिक संघर्ष, परित्याग, शोषण और कानूनी समस्याओं में फंसी महिलाओं की सहायता शामिल है।

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "वन स्टॉप सेंटर परेशान महिलाओं को समय पर और सही सहायता प्रदान करेगा। इसमें तत्काल काउंसलिंग, साइको-सोशल सपोर्ट, कानूनी सहायता और सलाह का सहयोग शामिल है। इसके अलावा, महिलाओं को कनाडा में आवश्यक समुदाय और सामाजिक सेवा संसाधनों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ओएससीडब्ल्यू का पूरा दखल कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में होगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वन स्टॉप सेंटर फॉर विमेन क्या है?
यह केंद्र कनाडा में रह रही भारतीय महिलाओं को कानूनी, वित्तीय और भावनात्मक सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।
क्या मैं इस केंद्र से संपर्क कर सकती हूँ?
हाँ, यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रही हैं, तो आप इस केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
यह केंद्र किस प्रकार की सहायता प्रदान करता है?
यह केंद्र महिलाओं को कानूनी सलाह, वित्तीय सहायता, और मानसिक स्वास्थ्य समर्थन प्रदान करता है।
क्या केवल स्थायी निवासियों को ही सहायता मिलेगी?
नहीं, विजिटर, कामकाजी और छात्र भी इस केंद्र की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इस केंद्र का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य भारतीय महिलाओं को सुरक्षित माहौल में सहायता प्रदान करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले