6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में 5जी टावरों की संख्या 48.3 लाख के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में 5जी टावरों की संख्या 48.3 लाख के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई?

सारांश

चीन ने 5जी टावरों की संख्या में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस वर्ष के पहले 11 महीनों में, देश में टावरों की कुल संख्या 48.3 लाख तक पहुंच गई है। इस खबर के पीछे का अर्थ और इसके प्रभाव जानें।

मुख्य बातें

5जी टावरों की संख्या 48.3 लाख हो गई है।
दूरसंचार व्यवसाय ने 16 खरब 9 अरब 60 करोड़ युआन का राजस्व अर्जित किया।
ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं की संख्या 69 करोड़ 70 लाख तक बढ़ी।
5जी उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 19 करोड़ 30 लाख है।
चीन का संचार क्षेत्र स्थिर प्रदर्शन कर रहा है।

बीजिंग, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले 11 महीनों में चीन का संचार क्षेत्र लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के अंत तक देश में 5जी टावरों की कुल संख्या 48.3 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत की तुलना में 5.79 लाख अधिक है।

रिपोर्ट बताती है कि इस अवधि में चीन का दूरसंचार व्यवसाय 16 खरब 9 अरब 60 करोड़ युआन का राजस्व अर्जित कर चुका है, जो वर्ष-दर-वर्ष 0.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। नवंबर के अंत तक, देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियां चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना टेलीकॉम के ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 69 करोड़ 70 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत से 2 करोड़ 71 लाख 20 हजार अधिक है।

विश्लेषण में यह भी बताया गया है कि देश में 5जी उपयोगकर्ताओं का आधार लगातार विस्तृत हो रहा है। नवंबर के अंत तक, तीनों बुनियादी दूरसंचार कंपनियों और चाइना ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 1 अरब 82 करोड़ 80 लाख से अधिक हो गई, जो पिछले वर्ष के अंत से 3 करोड़ 85 लाख 40 हजार अधिक है। इनमें से 5जी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 19 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गई, जो वर्ष 2024 के अंत से 17 करोड़ 90 लाख की वृद्धि दर्शाती है और यह कुल मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं का 65.3 प्रतिशत हिस्सा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण है। यह विकास तकनीकी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार लाने में सहायक होगा।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में 5जी टावरों की संख्या कितनी है?
चीन में 5जी टावरों की संख्या 48.3 लाख तक पहुंच गई है।
चीन के प्रमुख दूरसंचार कंपनियां कौन सी हैं?
चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना टेलीकॉम चीन की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां हैं।
5जी उपयोगकर्ताओं की संख्या क्या है?
5जी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 19 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गई है।
चीन के दूरसंचार व्यवसाय का राजस्व कितना है?
इस अवधि में चीन का दूरसंचार व्यवसाय 16 खरब 9 अरब 60 करोड़ युआन का राजस्व अर्जित किया है।
ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या कितनी है?
ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 69 करोड़ 70 लाख तक पहुंच गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले