क्या चीन में मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 160 करोड़ से अधिक है?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 24 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी उद्योग और सूचनाकरण मंत्रालय से प्राप्त हालिया आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले 8 महीनों में चीन के दूरसंचार क्षेत्र में स्थिरता बनी रही है। इस अगस्त के अंत तक मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या 1 अरब 60 करोड़ 10 लाख हो गई, जो पिछले साल के अंत की तुलना में 3 करोड़ 13 लाख 20 हजार अधिक है।
इस साल के पहले 8 महीनों में चीन के दूरसंचार क्षेत्र की आय 11 खरब 82 अरब 10 करोड़ युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.8 प्रतिशत अधिक है। 5जी उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और मोबाइल इंटरनेट ऑफ थिंग्स के उपभोक्ताओं में भी तेज़ वृद्धि देखने को मिली है, जिसमें 5जी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 115 करोड़ 40 लाख तक पहुँच गई है।
इसके अलावा, गीगाबाइट ईथरनेट और 5जी नेटवर्क का निर्माण व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है। 5जी बेसिक स्टेशनों की कुल संख्या 46 लाख 46 हजार हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 3 लाख 95 हजार अधिक है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)