29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में चीन का अनाज उत्पादन 7 खरब किलोग्राम से अधिक होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में चीन का अनाज उत्पादन 7 खरब किलोग्राम से अधिक होगा?

सारांश

चीन का अनाज उत्पादन 2025 में 7 खरब किलोग्राम से अधिक होने की संभावना है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष उत्पादन में वृद्धि हुई है, जो खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संकेत है। जानिए इसके पीछे की वजहें और आंकड़े।

मुख्य बातें

चीन में 2025 का अनाज उत्पादन 714.875 अरब किलोग्राम है।
पिछले वर्ष की तुलना में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि।
कृषि भूमि संरक्षण और खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारियों का पालन।
बुवाई का कुल क्षेत्रफल 11.94 करोड़ हेक्टेयर ।
मक्का जैसी उच्च उपज वाली फसलों का उत्पादन बढ़ा।

बीजिंग, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन का कुल अनाज उत्पादन 714.875 अरब किलोग्राम तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.375 अरब किलोग्राम यानी लगभग 1.2 प्रतिशत अधिक है।

इस प्रकार, चीन ने लगातार एक और वर्ष 7 खरब किलोग्राम से अधिक का स्थिर उत्पादन बनाए रखते हुए देशव्यापी बंपर फसल का नया संकेत दिया है।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के ग्रामीण प्रभाग के निदेशक वेई फेंगहुआ ने कहा, “देश के सभी क्षेत्रों और विभागों ने कृषि भूमि संरक्षण तथा खाद्य सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारियों का कड़ाई से पालन किया। साथ ही, उन्होंने सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करते हुए, अनाज उत्पादन पर लगातार ध्यान केंद्रित रखा और पूरे वर्ष बंपर फसल हासिल की।”

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर अनाज की बुवाई का कुल क्षेत्रफल 11.94 करोड़ हेक्टेयर तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 89,900 हेक्टेयर अधिक है। यह लगातार छठा वर्ष है, जब चीन में अनाज बोए जाने के क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है।

वेई फेंगहुआ ने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादन 149.745 अरब किलोग्राम रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14.5 करोड़ किलोग्राम कम है। वहीं, शरदकालीन अनाज की बुवाई का क्षेत्रफल मामूली वृद्धि के साथ स्थिर बना रहा और अधिकांश कृषि क्षेत्रों में उत्पादन लगभग समान स्तर पर रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि बुवाई संरचना में लगातार सुधार के परिणामस्वरूप मक्का जैसी उच्च उपज वाली फसलों के बोए जाने वाले क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जिसने शरदकालीन अनाज उत्पादन में समग्र वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन का अनाज उत्पादन 2025 में कितना होगा?
2025 में चीन का अनाज उत्पादन 714.875 अरब किलोग्राम तक पहुँचने की उम्मीद है।
क्या पिछले वर्ष के मुकाबले उत्पादन में वृद्धि हुई है?
हाँ, 2025 में उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 8.375 अरब किलोग्राम अधिक है।
किस फसल का उत्पादन बढ़ा है?
मक्का जैसी उच्च उपज वाली फसलों का उत्पादन बढ़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले