9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन-बांग्लादेश-पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री और विदेश सचिव स्तर के सम्मेलन ने नई उपलब्धियाँ हासिल की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन-बांग्लादेश-पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री और विदेश सचिव स्तर के सम्मेलन ने नई उपलब्धियाँ हासिल की?

सारांश

बीजिंग में आयोजित चीन-बांग्लादेश-पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री सम्मेलन ने कई महत्वपूर्ण सहमतियों को जन्म दिया है। क्या ये सहमतियाँ भविष्य में इन देशों के संबंधों को मजबूत करेंगी? जानिए इस सम्मेलन की विशेषताएँ और संभावनाएँ।

मुख्य बातें

बांग्लादेश और पाकिस्तान चीन के महत्वपूर्ण साझेदार हैं।
सम्मेलन में साझा विकास के सिद्धांत पर सहमति बनी।
तीनों देशों ने व्यवसाय और व्यापार में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया।
ब्यूरो स्तरीय कार्य दल का गठन किया जाएगा।
सच्चे बहुपक्षवाद पर कायम रहने का वादा किया गया।

बीजिंग, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीन-बांग्लादेश-पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री और विदेश सचिव स्तर के सम्मेलन में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी।

यह सम्मेलन 19 जून को चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में आयोजित हुआ। इसमें चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेईतोंग, बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश सचिव और पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के एशिया-प्रशांत मामलों के सहायक सचिव ने भाग लिया। पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना ने वीडियो के जरिए सम्मेलन के पहले चरण में हिस्सा लिया।

प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों चीन के अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र और अच्छे साझेदार हैं। ये दोनों देश बेल्ट एंड रोड के उच्च गुणवत्ता वाले समान निर्माण में चीन के महत्वपूर्ण साझेदार भी हैं। “वैश्विक दक्षिण” के महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते तीनों देशों को राष्ट्रीय पुनरुत्थान और आधुनिकीकरण के मिशन का सामना करना है।

इस सम्मेलन में तीनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि वे अच्छे पड़ोसी, समानता, आपसी विश्वास, खुलेपन, समावेशिता, साझा विकास और समान जीत वाले सहयोग के सिद्धांत पर काम करेंगे। तीनों पक्ष व्यवसाय, व्यापार, समुद्र, जल संसाधन, जलवायु परिवर्तन, कृषि, मानव संसाधन, थिंक टैंक, चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति और युवा के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगे।

सम्मेलन के दौरान तीनों पक्ष सहमति का कार्यान्वयन करने के लिए ब्यूरो स्तरीय कार्य दल स्थापित करने पर सहमत हुए। वे सच्चे बहुपक्षवाद और खुले क्षेत्रवाद पर कायम रहते हुए सहयोग करेंगे, ताकि क्षेत्र में नागरिकों की भलाई बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। तीनों देशों का एकजुटता से काम करना क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह पहल न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगी।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन-बांग्लादेश-पाकिस्तान सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तीनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाना था।
सम्मेलन में किन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया?
सम्मेलन में व्यापार, जलवायु परिवर्तन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले