चीन की छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना में नई उपलब्धियाँ
सारांश
Key Takeaways
- छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना ने बिजली उत्पादन में प्रगति की है।
- यह परियोजना 500 मेगावाट की कुल क्षमता के साथ काम कर रही है।
- इससे क्षेत्र के 12 लाख परिवारों की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
- यह परियोजना हाईनान के आर्थिक विकास में योगदान देगी।
- स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में सहायता करेगी।
बीजिंग, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी ऊर्जा निवेश निगम (सीएचएन एनर्जी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोंगयुआन पावर ग्रुप कॉर्पोरेशन की छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना के पहले चरण के जनरेटर सेट ने औपचारिक रूप से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।
यह दर्शाता है कि चीन में उच्च क्षमता वाले अपतटीय पवन टरबाइन के संचालन में नई प्रगति हो रही है।
जानकारी के अनुसार, छीयुआन समुद्री हवा क्षेत्र दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के तोंगफांग शहर के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में स्थित है। इसका तट से दूरी लगभग 12 किलोमीटर है और यहाँ पानी की गहराई 12 से 26.5 मीटर तक है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 27.24 वर्ग किलोमीटर है। डिजाइन में 10 मेगावाट और 14 मेगावाट पवन टरबाइन इकाइयों की संख्या क्रमशः 22 और 20 है। बिजली उत्पादन की कुल क्षमता 500 मेगावाट है।
इस बार पहले बैच में 50 मेगावाट पवन टरबाइन इकाइयों को चालू करने से हर साल 15 करोड़ किलोवाट-घंटे बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे हाईनान में लगभग 12 लाख तीन लोगों वाले परिवारों की बिजली की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा, हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह और स्वच्छ ऊर्जा द्वीप के निर्माण के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)