14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में चिकित्सा गारंटी में निवेश बढ़ रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में चिकित्सा गारंटी में निवेश बढ़ रहा है?

सारांश

चीन की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चिकित्सा बीमा में निवेश को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जानिए कैसे यह निवेश देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।

मुख्य बातें

चीन का चिकित्सा बीमा निवेश बढ़ रहा है।
30 खरब युआन से अधिक का निवेश हुआ है।
2025 में प्रति व्यक्ति औसत राशि 1,100 युआन होगी।
99 प्रतिशत भागीदारी दर बनी हुई है।
4 खरब 16 अरब 60 करोड़ युआन का अनुदान दिया गया है।

बीजिंग, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और चीनी राज्य परिषद ने हमेशा लोगों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और लगातार चिकित्सा बीमा में राजकोषीय निवेश को बढ़ाने की दिशा में कार्यरत हैं। वर्ष 2018 से अब तक, केंद्र सरकार ने कुल मिलाकर 30 खरब युआन से अधिक का निवेश किया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 से 2025 तक केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण निवासियों की बुनियादी चिकित्सा बीमा के लिए 28 खरब 70 अरब युआन की सब्सिडी आवंटित की है। वर्ष 2025 में, शहरी और ग्रामीण लोगों की बुनियादी चिकित्सा बीमा में प्रति व्यक्ति औसत राशि 1,100 युआन होगी।

इसमें प्रति व्यक्ति औसत सरकारी सब्सिडी 700 युआन है और व्यक्तिगत योगदान 400 युआन है। राजकोषीय सब्सिडी का अनुपात 60 प्रतिशत से अधिक है।

वर्ष 2018 से 2025 तक, केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण चिकित्सा सहायता सब्सिडी निधि के लिए 2 खरब 37 अरब 50 करोड़ युआन का आवंटन किया है। बुनियादी चिकित्सा बीमा में कम आय वाले ग्रामीण जनसंख्या और गरीबी से उबरे लोगों की भागीदारी दर 99 प्रतिशत से अधिक बनी रही है।

वित्तीय मंत्रालय ने इस साल के नवंबर में राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा ब्यूरो के साथ मिलकर वर्ष 2026 में शहरी और ग्रामीण निवासियों की बुनियादी चिकित्सा बीमा की सब्सिडी निधि, चिकित्सा सहायता सब्सिडी निधि और चिकित्सा गारंटी सेवा के विकास के लिए 4 खरब 16 अरब 60 करोड़ युआन का अनुदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन का स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। केंद्र सरकार का निवेश न केवल बुनियादी चिकित्सा बीमा को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि यह गरीब और ग्रामीण जनसंख्या के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में चिकित्सा बीमा में निवेश का मुख्य उद्देश्य क्या है?
चीन में चिकित्सा बीमा में निवेश का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना और बुनियादी चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना है।
केंद्र सरकार ने कितने धन का निवेश किया है?
केंद्र सरकार ने 2018 से अब तक 30 खरब युआन से अधिक का निवेश किया है।
शहरी और ग्रामीण लोगों की बुनियादी चिकित्सा बीमा में औसत कितनी राशि होगी?
वर्ष 2025 में, औसत राशि 1,100 युआन होगी।
क्या गरीब और ग्रामीण जनसंख्या की भागीदारी दर उच्च है?
हां, बुनियादी चिकित्सा बीमा में कम आय वाली ग्रामीण जनसंख्या की भागीदारी दर 99 प्रतिशत से अधिक है।
वित्तीय मंत्रालय ने कितने अनुदान का आवंटन किया है?
वित्तीय मंत्रालय ने 4 खरब 16 अरब 60 करोड़ युआन का अनुदान दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले