12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन के कानसू में बाढ़ राहत कार्य सफल हो रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन के कानसू में बाढ़ राहत कार्य सफल हो रहा है?

सारांश

चीन के कानसू प्रांत में हालात गंभीर हैं। बाढ़ राहत कार्य में 443 लोगों को बचाया गया और 9,828 को पुनर्वासित किया गया है। क्या राहत कार्य सफल हो पाएगा? जानिए इस संकट पर ताजा जानकारी।

मुख्य बातें

कानसू प्रांत में बाढ़ ने गंभीर हालात पैदा किए हैं।
443 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
9,828 प्रभावित लोगों को स्थानांतरित किया गया है।
राहत कार्य के लिए 717 कर्मियों की टीम लगी हुई है।
आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया आवश्यक है।

बीजिंग, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीन के कानसू प्रांत की सरकार ने 8 अगस्त को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। जानकारी के अनुसार, कानसू प्रांत के लानचो शहर की यूचोंग काउंटी में आई भारी बाढ़ के परिणामस्वरूप अब तक 443 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 9,828 प्रभावित लोगों को स्थानांतरित एवं पुनर्वासित किया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है।

कानसू प्रांत के अग्निशमन बचाव दल के उप प्रमुख चांग शंगहुआ ने कहा कि आपदा के बाद, कानसू प्रांत के अग्निशमन बचाव दल, वन अग्निशमन दल और राष्ट्रीय उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय आपातकालीन बचाव केंद्र ने तुरंत आपात योजना शुरू की। राहत कार्य के लिए 717 अग्निशमन बचाव कर्मियों, 7 बचाव कुत्तों और 16 नावों को भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त की शाम को 6 बजे से 8 अगस्त की सुबह 6 बजे तक कानसू प्रांत के सानचो शहर की यूचोंग काउंटी में लगातार भारी बारिश हुई। लंबे समय तक चले बारिश के कारण बाढ़ आई। 8 अगस्त की शाम को 6 बजकर 50 मिनट तक इस आपदा में 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य 33 लापता हैं। कुछ कृषि योग्य भूमि भी बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है और कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जनता की सुरक्षा और पुनर्वास एक चुनौती बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि राहत कार्य शीघ्रता से सफल हो सके।
RashtraPress
12 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानसू में बाढ़ से कितने लोगों की जान गई?
कानसू में बाढ़ के कारण 10 लोगों की जान गई है।
कानसू में राहत कार्य कब शुरू हुआ?
कानसू में राहत कार्य आपदा के तुरंत बाद शुरू हुआ।
कितने लोगों को पुनर्वासित किया गया?
9,828 लोगों को पुनर्वासित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले