चीन ने बनाया पहला 1,80,000 घन-मीटर का एलएनजी कैरियर जहाज
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीन ने सफलतापूर्वक अपना पहला स्वतंत्र रूप से डिज़ाइन और निर्मित 1,80,000 घन-मीटर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कैरियर जहाज पूरा किया है, जो कि चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में स्थित है। इस उपलब्धि ने डिलीवरी के मानकों को पूरा कर लिया है। यह जहाज निर्माण के क्षेत्र में चीन के लिए एक नई शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।
यह एलएनजी कैरियर जहाज चीन के व्यापारी जहाज निर्माण उद्योग ग्रुप (सीएमआई) द्वारा निर्मित किया गया है, जिसकी कुल लंबाई 298.8 मीटर और चौड़ाई 48 मीटर है। यह जहाज दोहरे ईंधन वाली कम गति वाली प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करता है, जिसके कई लाभ हैं, जैसे कम वाष्पीकरण दर और उच्च पर्यावरणीय प्रदर्शन। यह निर्माण क्षेत्र में चीनी जहाज निर्माण कंपनियों के लिए बड़ी सफलता का प्रतीक है। यह अब तक का सबसे बड़ा एलएनजी कैरियर भी है।
एलएनजी कैरियर जहाज विशेष प्रकार के जहाज होते हैं, जो -163 डिग्री सेल्सियस पर निम्न-तापमान एलएनजी के परिवहन के लिए बनाए जाते हैं। इस प्रकार के जहाज को उसकी जटिल डिजाइन और निर्माण के कारण “जहाज निर्माण उद्योग का मुकुट का गहना” कहा जाता है। विश्वभर में केवल कुछ ही कंपनियों के पास इस प्रकार के जहाज बनाने की वास्तविक क्षमता है।
इस जहाज के सफल डिलीवरी के बाद, चीन के पास एलएनजी कैरियर जहाज डिलीवर करने में सक्षम 5 कंपनियां हैं, जो कि चीन की निर्माण क्षमता को विश्वस्तरीय बनाती हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)