क्या चीन में एस-104 राजमार्ग यातायात के लिए खुल गया?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 30 से अधिक बड़े पैमाने की मशीनों और लगभग 200 कर्मियों द्वारा 24 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद, चीन के कांसु प्रांत के लान्चोउ शहर की युचोंग काउंटी में एस-104 राजमार्ग पर शिंगलोंग नंबर 2 पुल को सफलतापूर्वक यातायात के लिए खोल दिया गया।
यह घटना लान्चोउ शहर के युचोंग काउंटी में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सभी सड़कों को पुनः खोलने का प्रतीक है।
एस-104 राजमार्ग युचोंग काउंटी में शिंगलोंग पर्वत के मध्य में स्थित इस आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र, माफो टाउनशिप तक जाने का सबसे तेज मार्ग है। सड़क के इस हिस्से के फिर से खुलने से बाद के बचाव कार्यों की दक्षता में काफी सुधार होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)