चीन के लघु व मझौले उद्यमों के विकास वातावरण में निरंतर सुधार
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीन के लघु और मझौले उद्यमों के लिए विकास को सशक्त बनाने वाले केंद्र ने "लघु एवं मझौले उद्यमों के विकास वातावरण पर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट" का प्रकाशन किया है। चीन में 90 प्रतिशत से अधिक निजी उद्यम लघु और मझौले आकार के उद्यम (एसएमई) हैं।
इस रिपोर्ट में 50 विशेष शहरों को मूल्यांकन लक्ष्यों के रूप में चुना गया है, जहाँ बाजार वातावरण, कानूनी वातावरण, वित्तपोषण वातावरण, नवाचार वातावरण, और नीतिगत वातावरण जैसे संकेतकों का मूल्यांकन किया गया है।
परिणामों से स्पष्ट होता है कि चीन में एसएमई के लिए समग्र विकास वातावरण में साल-दर-साल सुधार हो रहा है। विकास वातावरण में विभिन्न शहरों और क्षेत्रों के बीच का अंतर घट रहा है, बाजार में पहुँच की बाधाएँ तेजी से मिट रही हैं, और एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का गठन गहरा हो रहा है।
इस मूल्यांकन से यह भी सामने आया है कि शामिल शहरों में एसएमई की परिचालन स्थितियाँ धीरे-धीरे स्थिर हो रही हैं, उनका लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसके साथ ही, उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों की संख्या और उनकी गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है, और नवाचार में उनकी अग्रणी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)