चीन में प्रतिदिन टोकनों का उपयोग 1,400 खरब से अधिक, एआई में तेजी से विकास
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय डेटा प्राधिकरण के महानिदेशक ल्यू ल्येहोंग ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस मार्च तक चीन में प्रतिदिन टोकनों के उपयोग की संख्या 1,400 खरब से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा वर्ष 2024 की शुरुआत से 1,000 गुना बढ़ चुका है और पिछले वर्ष के अंत से इसमें 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि औसत दैनिक टोकन के उपयोग में वृद्धि यह दर्शाती है कि चीन का कृत्रिम बुद्धिमत्ता तेजी से विकास के दौर में प्रवेश कर चुका है। एआई प्रयोग के क्षेत्रों के निरंतर विस्तार से चीन के एआई व्यवसाय की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत हो रही है।
ल्यू के अनुसार, विभिन्न भागीदारों के सहयोग से वर्ष 2025 के अंत तक चीन में गुणवत्तापूर्ण डेटासेट्स की संख्या 1 लाख से अधिक होगी और इसका कुल आकार 890 पीबी से अधिक होगा।
उन्होंने आगे कहा कि अगले चरण में राष्ट्रीय डेटा प्राधिकरण डेटा के माध्यम से एआई का सृजनात्मक विकास सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और विभिन्न पक्षों के साथ नए दौर के गुणवत्तापूर्ण डेटासेट्स के निर्माण की योजना को लागू करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)