10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी तटरक्षक ने थ्येश्येन रीफ में फिलीपीनी जहाजों की घुसपैठ का जवाब दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी तटरक्षक ने थ्येश्येन रीफ में फिलीपीनी जहाजों की घुसपैठ का जवाब दिया?

सारांश

फिलीपीनी सरकारी जहाजों की घुसपैठ पर चीन ने सख्त कदम उठाए हैं। थ्येश्येन रीफ में अवैध प्रवेश को लेकर चीनी तटरक्षक ने जवाबी कार्रवाई की है। जानें इस विवाद का क्या है पूरा मामला और इसके पीछे की राजनीति।

मुख्य बातें

फिलीपीनी जहाजों का अवैध प्रवेश चीन की संप्रभुता का उल्लंघन है।
चीनी तटरक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है।
दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ता जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन गंभीर मुद्दा है।
क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सभी पक्षों को संयम बरतने की आवश्यकता है।

बीजिंग, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। फिलीपीनी सरकारी जहाज नंबर 3002 और नंबर 3003 ने चीन सरकार की अनुमति के बिना चीन के नानशा द्वीप समूह में थ्येश्येन रीफ यानी सैंडी-के के पास जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश किया।

रविवार सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर, फिलीपीनी सरकारी जहाज नंबर 3003 ने चीन की बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए, खतरनाक तरीके से चीनी तटरक्षक जहाज नंबर 21559 के पास पहुंचा, जो सामान्य कानून प्रवर्तन कार्यों में लगा हुआ था।

इसका परिणाम एक मामूली टक्कर में हुआ। इस घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह से फिलीपींस की है। चीनी तटरक्षक ने कानून के अनुसार फिलीपीनी जहाजों के खिलाफ नियंत्रण उपाय किए और उन्हें दृढ़ता से बाहर निकाला। चीनी तटरक्षक ब्यूरो के प्रवक्ता ल्यू देचुन ने यह बात कही।

यह सर्वविदित है कि चीन की थ्येश्येन रीफ सहित नानशा द्वीप समूह और उसके आस-पास के जलक्षेत्रों पर निर्विवाद संप्रभुता है। फिलीपींस की कार्रवाइयों ने चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है, दक्षिण चीन सागर में सभी पक्षों के आचरण घोषणापत्र का उल्लंघन किया है और दक्षिण चीन सागर में शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाया है।

चीन फिलीपींस से आग्रह करता है कि वह अपने उल्लंघन और उत्पीड़न को तुरंत बंद करे। चीनी तटरक्षक कानून के अनुसार चीन अपने अधिकार क्षेत्र वाले जलक्षेत्रों में अधिकारों की रक्षा और कानून प्रवर्तन गतिविधियां करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का भी उल्लंघन है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिलीपीनी जहाजों ने चीन के जलक्षेत्र में क्यों प्रवेश किया?
फिलीपीनी जहाजों ने अवैध रूप से चीन के जलक्षेत्र में प्रवेश किया, जो कि चीन की संप्रभुता का उल्लंघन है।
चीनी तटरक्षक ने क्या कार्रवाई की?
चीनी तटरक्षक ने कानून के अनुसार फिलीपीनी जहाजों के खिलाफ नियंत्रण उपाय किए और उन्हें बाहर निकाला।
इस घटना का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव क्या होगा?
इस घटना से दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ने की संभावना है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले