20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने पीएम मोदी का दिल जीता, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने पीएम मोदी का दिल जीता, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान, दिव्यांग कलाकारों ने 'आई लव माई इंडिया' गाने पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसने पीएम का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम भारत-इजरायल के गहरे संबंधों का प्रतीक बन गया।

मुख्य बातें

दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने पीएम मोदी का दिल जीता।
‘आई लव माई इंडिया’ गाना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी ने जोरदार स्वागत किया।
भारत और इजरायल के बीच सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ा।
पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की।

यरूशलम, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने दिल से स्वागत किया। पीएम के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रमएक्स अकाउंट पर उन खास पलों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के गहरे संबंधों की खूबसूरती बताया।

पीएम मोदी ने कहा, "केरल के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक अद्भुत प्रस्तुति दी। इस परफॉर्मेंस में केरल की सांस्कृतिक धरोहर और इसके प्रति प्रेम का समर्पण दिखाई दिया। यह भारत और इजरायल के बीच की साझी विरासत और रिश्तों को दर्शाता है!"

एक विशेष प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों द्वारा भी दी गई, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं। पीएम मोदी ने इस मनमोहक प्रस्तुति को देखते हुए लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक समूह ने "आई लव माई इंडिया" गाने पर एक यादगार प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिकों ने भाग लिया।

ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में आयोजित की गईं। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई। जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासी और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारत और इजरायल के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों की पहचान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में पीएम ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक 'याद वाशेम' में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट पर स्वागत किया। हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट पर तैयारियों के खूबसूरत क्षण भी साझा किए, जिसमें दोनों देशों के झंडे और बिछा रेड कार्पेट दिखाई दे रहा था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिव्यांग कलाकारों ने कौन सा गाना प्रस्तुत किया?
'आई लव माई इंडिया' गाने पर शानदार प्रस्तुति दी गई।
पीएम मोदी का इजरायल दौरा कब हुआ?
पीएम मोदी का इजरायल दौरा 26 फरवरी को हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और इजरायल के बीच के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना था।
क्या इस कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकार शामिल थे?
हाँ, दिव्यांग कलाकारों की एक विशेष प्रस्तुति भी आयोजित की गई थी।
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के बारे में क्या कहा?
पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के रिश्तों की खूबसूरती का प्रतीक बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले