9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को भारत आने का आमंत्रण दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को भारत आने का आमंत्रण दिया

सारांश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें भारत आने का विशेष आमंत्रण दिया। मोदी ने कृषि और तकनीक में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में इजरायल के साथ संबंधों को मजबूत करने की बात की।

मुख्य बातें

भारत और इजरायल के बीच तकनीकी और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया।
दोनों नेताओं ने नवाचार और स्टार्टअप पर चर्चा की।

यरुशलम, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के अपने दौरे में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने स्टार्टअप, शिक्षा, नवाचार, और तकनीक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसी दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग के साथ मिलकर प्रेसिडेंसियल गार्डेन में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति हर्जोग को भारत आने का न्योता भी दिया।

इस मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति जी, आपने जो सजीव शब्दों के साथ हमारा स्वागत किया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। मैं देख रहा हूं कि कल से जिस तरह से मेरा और मेरी डेलिगेशन का स्वागत सम्मान हुआ है, वह भारत के प्रति इजरायल के दिलों में गहरे लगाव का प्रतीक है, और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आपने सही कहा कि भारत और इजरायल के संबंध कई क्षेत्रों में मजबूती से कार्य कर सकते हैं। विज्ञान, इन्वोवेशन, शैक्षणिक संस्थान, और कुछ क्षेत्रों में तो आप लोगों की महारथ है, जैसे पानी और कृषि के संबंध में। भारत इजरायल की कई बेहतरीन चीजों को आज भी, विशेषकर कृषि में, लागू करने का प्रयास कर रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।"

पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा, "मैं आपके प्रतिभाशाली युवा भारतीय छात्रों को इजरायल में पढ़ाई के लिए आने के लिए प्रेरित करता हूं। मैं इजरायली छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करता हूं। भारत और इजरायल के बीच यह कनेक्टिविटी पूरी जियोस्ट्रेटेजिक स्थिति को वैश्विक दक्षिण के लाभ के लिए बदल सकती है। हम जानते हैं कि आप कई क्षेत्रों में दुनिया को लीड करते हैं और हम बहुत उत्साहित हैं कि आप यहां हमारे साथ हैं।"

इससे पहले राष्ट्रपति हर्जोग ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी के स्वागत के लिए की गई तैयारियों को दिखाया गया। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए, राष्ट्रपति हर्जोग ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के लोग खुले हाथों से आपका स्वागत करते हैं। मैं आज येरुशलम में आपकी मेजबानी करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं!"

संपादकीय दृष्टिकोण

वैज्ञानिक, और शैक्षणिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं को उजागर करता है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी और इसाक हर्जोग की मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्टार्टअप, शिक्षा, नवाचार, और तकनीक से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना था।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को क्या न्योता दिया?
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को भारत आने का विशेष न्योता दिया, ताकि वे अन्य संस्थानों के साथ भी समय बिता सकें।
इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय छात्रों को क्या सलाह दी?
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय छात्रों को इजरायल में पढ़ाई के लिए आने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले