27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दूसरा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन कजाकिस्तान में होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दूसरा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन कजाकिस्तान में होगा?

सारांश

कजाकिस्तान में होने वाले दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन से क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा मिलेगी। इस सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने की योजना है।

मुख्य बातें

चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग को मजबूत करना।
विश्वास और रणनीतिक जुड़ाव बढ़ाना।
घनिष्ठ साझे भविष्य का निर्माण।

बीजिंग, १६ जून (राष्ट्र प्रेस)। दूसरा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन कजाकिस्तान में होने जा रहा है। इस वर्तमान शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर का ध्यान केंद्रित हो रहा है।

इस शिखर सम्मेलन से चीन और मध्य एशिया के पाँच देशों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत किया जाएगा, सहयोग की सहमति स्थापित की जाएगी, रणनीतिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की गुणवत्ता और स्तर को उन्नत किया जाएगा। इसका उद्देश्य एक घनिष्ठ चीन-मध्य एशिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।

सूत्रों के अनुसार, दो साल पहले चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन चीन के शैनशी प्रांत के शीआन शहर में हुआ था। शीर्ष नेताओं के बीच मुलाकातों के बाद, चीन और मध्य एशिया के देशों के बीच संबंधों ने एक नए युग में प्रवेश किया है। सहयोग की प्रगति ने क्षेत्रीय विकास में नई उम्मीदें जगी हैं और विभिन्न देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाया है।

हाल के वर्षों में, चीन-मध्य एशिया व्यवस्था में सुधार हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की कई उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। अब, एकतरफावाद और संरक्षणवाद जैसी चुनौतियाँ विभिन्न देशों के समक्ष मौजूद हैं। चीन और मध्य एशिया के देशों के साथ सहयोग, विकास को बढ़ावा देने में उनकी क्षमता और विश्वास को मजबूत करेगा।

यह उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर होगा जब चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन किसी मध्य एशियाई देश में आयोजित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि चीन-मध्य एशिया के बीच सहयोग का विस्तार न केवल आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता को भी सुनिश्चित करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन कब होगा?
दूसरा चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन १६ जून को कजाकिस्तान में आयोजित होगा।
इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य चीन और मध्य एशिया के देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले