27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फिल्म "731" ने चीनी फिल्म के इतिहास में एक दिन में दो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फिल्म "731" ने चीनी फिल्म के इतिहास में एक दिन में दो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए?

सारांश

फिल्म "731" ने अपने प्रीमियर के पहले दिन ही 30 करोड़ युआन की कमाई कर दो रिकॉर्ड बनाए। यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रमण के तहत की गई मानवता के खिलाफ अपराधों को उजागर करती है। जानिए इस फिल्म की कहानी और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

फिल्म "731" ने 30 करोड़ युआन की कमाई की।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों को उजागर किया।
फिल्म ने दो नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए।
इतिहास की वास्तविकता को दर्शाने का प्रयास।

बीजिंग, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। 18 सितंबर को वैश्विक स्तर पर फिल्म "731" का प्रीमियर हुआ। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, पेइचिंग समयानुसार उसी दिन शाम 7 बजकर 53 मिनट पर, फिल्म "731" ने एक दिन में 30 करोड़ युआन का आंकड़ा पार कर लिया।

इसने चीनी फिल्म के इतिहास में दो नए रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं। अब तक, यह फिल्म चीनी फिल्म के इतिहास में किसी एक फिल्म के लिए एक दिन और प्रीमियर के दिन सबसे अधिक स्क्रीनिंग के लिए रिकॉर्डधारी है।

फिल्म "731" की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की है, जब जापानी आक्रमणकारियों ने चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत के हार्बिन शहर के पिंगफैंग जिले में जैविक युद्ध अनुसंधान के तहत निर्दोष चीनी नागरिकों का कत्लेआम किया। जापानी आक्रमणकारियों ने सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन चीनी लोगों का ऐतिहासिक सच्चाई को उजागर करने का संकल्प अडिग है।

18 सितंबर 1931 को हुई "18 सितंबर की घटना" ने जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनता के 14 वर्षों के खूनी संघर्ष की शुरुआत को दर्शाया। 1937 से 1945 तक, जापानी सेना की यूनिट 731 की सक्रिय भागीदारी से, जापानी सैन्यवादी आक्रमणकारियों ने चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया में एक जैविक युद्ध संगठन प्रणाली स्थापित की थी, जो मानव इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक रही है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के जटिल हालातों पर विचार करने के लिए मजबूर करती है। इस प्रकार की फिल्में सच्चाई की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और समाज को जागरूक करने में सहायक होती हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म "731" का विषय क्या है?
फिल्म "731" द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रमणकारियों द्वारा चीन में किए गए जैविक युद्ध अनुसंधान और मानव प्रयोगों की कहानी बताती है।
फिल्म ने कितनी कमाई की?
फिल्म "731" ने अपने प्रीमियर के पहले दिन ही 30 करोड़ युआन की कमाई की।
फिल्म ने कौन से रिकॉर्ड बनाए?
फिल्म ने एक दिन में सबसे अधिक स्क्रीनिंग का और प्रीमियर के दिन सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले