हांगकांग सरकार द्वारा 2026-2027 का बजट प्रस्तुत, आर्थिक विकास की उम्मीदें बढ़ीं
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने २०२६-२०२७ का बजट २५ फरवरी की सुबह ११ बजे प्रस्तुत किया। बजट का आवरण रंग बैंगनी है, जो हांगकांग की आंतरिक आर्थिक गति के निरंतर विकास का प्रतीक है, खासकर तेजी से बदलते बाहरी माहौल में।
हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो ने बताया कि मजबूत विदेशी व्यापार, व्यक्तिगत उपभोग में वृद्धि और अचल संपत्ति निवेश में तीव्र उछाल के कारण पिछले वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में तेजी आई। इस वर्ष की कुल आर्थिक विकास दर ३.५ प्रतिशत रही, जो कि लगातार तीसरे वर्ष की वृद्धि को दर्शाती है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में २.५ प्रतिशत से ३.५ प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि कुल मुद्रास्फीति दर १.८ प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
पॉल छान ने कहा कि एआई अनुप्रयोगों में हो रही प्रगति और नई प्रौद्योगिकियों के उभरने को देखते हुए, वे औद्योगिक परिवर्तन और विकास के लिए “एआई+ और औद्योगिक विकास रणनीति समिति” की स्थापना करेंगे। इसमें विशेषज्ञों, विद्वानों, व्यवसायों और उद्योग पार्क कंपनियों को शामिल किया जाएगा, जिसका प्रारंभिक ध्यान जीवन, स्वास्थ्य और मूर्त बुद्धिमत्ता पर होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)