25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेंगे?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग की न्यूयॉर्क यात्रा, 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण है। इस दौरान वे वैश्विक विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से मिलेंगे। जानिए इस यात्रा के पीछे की रणनीतियाँ और उद्देश्य।

मुख्य बातें

ली छ्यांग की यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण है।
उच्च-स्तरीय बैठकें चीन की वैश्विक विकास पहलों पर केंद्रित होंगी।
संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का समर्थन चीन की नीति का हिस्सा है।
यह यात्रा चीन के वैश्विक दृष्टिकोण को साझा करने का एक अवसर है।
विश्व शांति और विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की मूल आकांक्षाओं की पुनरावृत्ति होगी।

बीजिंग, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 19 सितंबर को यह जानकारी दी कि चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 22 से 26 सितंबर तक 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे।

इस अवधि में, प्रधानमंत्री ली छ्यांग चीन द्वारा आयोजित वैश्विक विकास पहल पर उच्च-स्तरीय बैठक और अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एवं विभिन्न देशों के नेताओं से मिलेगें।

लिन च्येन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक सहमति बनाने, एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देने तथा सामान्य चुनौतियों का सामना करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। चीन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का समर्थन करता है।

लिन च्येन के अनुसार, प्रधानमंत्री ली छ्यांग बहुपक्षीय और द्विपक्षीय गतिविधियों में वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, प्रमुख वैश्विक मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र के कार्य पर चीन के विचारों का विस्तृत विवरण देंगे और घरेलू तथा विदेशी नीतियों और वैश्विक शासन पहल जैसे चीन की महत्वपूर्ण अवधारणाओं और प्रस्तावों की गहन व्याख्या करेंगे।

यह यात्रा चीन के लिए एक अवसर है, जिसमें सभी पक्षों के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की मूल आकांक्षाओं की समीक्षा करना, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करना, नए युग में संयुक्त राष्ट्र को अपना अधिकार और जीवन शक्ति पुनः प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, और विश्व शांति बनाए रखने, विकास को बढ़ावा देने तथा मानवता के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में अधिक भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त करना शामिल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देना भी है। यह समय है, जब हर देश को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग क्यों न्यूयॉर्क जा रहे हैं?
ली छ्यांग 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने और वैश्विक विकास पहल पर चर्चा करने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का महत्व क्या है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक सहमति बनाने और सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले