14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ली छ्यांग ने इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ली छ्यांग ने इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात ने चीन-इटली संबंधों को एक नई दिशा दी है। जानें इस बातचीत में किन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई और दोनों देशों की रणनीतियों का क्या प्रभाव पड़ेगा।

मुख्य बातें

चीन और इटली के बीच संबंधों को नया आयाम दिया गया।
द्विपक्षीय सहयोग के लिए नई रणनीतियाँ बनाई गईं।
बहुपक्षीय संचार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र और जी-20 में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता समझी गई।
उभरते उद्योगों में सहयोग का विस्तार किया जाएगा।

बीजिंग, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जोहान्सबर्ग में इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि पिछले साल जुलाई में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात की और चीन-इटली संबंधों को गहरा करने के लिए रणनीतिक योजनाएं बनाईं। चीन इटली के साथ पारंपरिक मैत्री को और बढ़ावा देने, विकास रणनीतियों के समन्वय को मजबूत करने, द्विपक्षीय खुलेपन को बढ़ावा देने, पारंपरिक सहकारी श्रेष्ठताओं का लाभ उठाने, उभरते उद्योगों में सहयोग का विस्तार करने, समान विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और एक अधिक स्थिर और फलदायी व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने को तैयार है। दोनों पक्षों को संयुक्त राष्ट्र और जी-20 जैसे बहुपक्षीय ढांचों में समन्वय और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, व्यापक आम सहमति बनानी चाहिए और बहुपक्षवाद को बनाए रखने और बहुपक्षीय तंत्र को मजबूत करने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास और संकल्प को बढ़ाना चाहिए।

मेलोनी ने कहा कि इटली-चीन संबंध अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं। इटली चीन के साथ द्विपक्षीय सहयोग तंत्र का बेहतर उपयोग करने, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने, बहुपक्षीय संचार और समन्वय को मजबूत करने और संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद को बनाए रखने के लिए काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल द्विपक्षीय संबंधों को बल्कि वैश्विक स्तर पर बहुपक्षीय सहयोग को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग और जियोर्जिया मेलोनी के बीच मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
मुलाकात का मुख्य उद्देश्य चीन-इटली संबंधों को गहरा करना और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना था।
इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की गई?
बैठक में व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले