8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

इजरायल में पीएम मोदी की धूम: सोशल मीडिया पर छाए ट्रेंडिंग नाम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इजरायल में पीएम मोदी की धूम: सोशल मीडिया पर छाए ट्रेंडिंग नाम

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा सोशल मीडिया पर छाया रहा। उनकी लोकप्रियता और इजरायली नेताओं के साथ रिश्तों ने इस यात्रा को खास बना दिया। जानिए इस दौरे के प्रमुख आकर्षण।

मुख्य बातें

पीएम मोदी का इजरायल दौरा सफल रहा।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का नाम टॉप ट्रेंड में रहा।
इजरायल और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपना भाई बताया।
यह दौरा भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को मजबूत करता है।

तेल अवीव, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का एक और उदाहरण इजरायल में देखने को मिला, जहाँ पीएम मोदी का नाम सड़क से लेकर संसद और फिर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।

पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुँचे। हवाई अड्डे से लेकर होटल, संसद और रात्रि भोज में भी भारत की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिली। दूसरे दिन, गुरुवार को, एक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पीएम मोदी और उनके दौरे से जुड़े विषयों ने धूम मचाई। काफी देर तक पीएम मोदी का नाम शीर्ष पर रहा।

भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ये ट्रेंड बताता है कि इजरायल इस दौरे को लेकर कितना उत्साहित है। वहाँ लोग उनकी राजकीय यात्रा से जुड़ी हर खबर पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की गहरी दोस्ती भी इसकी एक अहम वजह है। बेन गुरियन हवाईअड्डे से लेकर याद वाशेम तक इस आत्मीय रिश्ते की गहराई झलकी। पत्नी सारा के साथ पीएम मोदी का स्वागत करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने हलके-फुलके अंदाज में पत्नी के आउटफिट और पीएम के स्क्वायर पॉकेट के बीच कनेक्शन की बात कर माहौल को खुशनुमा बना दिया, और कुछ मिनटों की निजी मुलाकात में उन्होंने पीएम मोदी को अपना सच्चा मित्र बताया।

नेसेट में अपने संबोधन के दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दोस्त से बढ़कर अपना भाई तक बताया। उन्होंने उनके साथ बिताए कुछ खास पलों का खुलासा किया और उस चमत्कार का भी जिक्र किया जो दोनों ने दुनिया के सामने कर दिखाया है। उन्होंने कहा, "हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।"

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संसद में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी को ग्रेट फ्रेंड और नेता बताया। जब पीएम मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया, तो नेतन्याहू भारतीय वेशभूषा में रंगे दिखे।

ये सब कुछ इजरायल-भारत के गहरे और अटूट रिश्ते की गवाही देता है, और शायद इसलिए पीएम मोदी का नाम वहाँ टॉप ट्रेंड में शामिल हो जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि कैसे उनके और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच की दोस्ती ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत किया है। यह दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति को भी मजबूत करता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल दौरा कब हुआ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा 26 फरवरी को शुरू हुआ।
इजरायल में पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण क्या हैं?
पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच की गहरी दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के कारण उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का नाम क्यों ट्रेंड कर रहा है?
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा और उनके साथ जुड़ी घटनाओं के कारण उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किस नाम से संबोधित किया?
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दोस्त से बढ़कर अपना भाई बताया।
पीएम मोदी का इजरायल दौरा किस प्रकार का था?
यह दौरा सांस्कृतिक और राजनैतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले