26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शीत्सांग के पहले सौर तापीय विद्युत संयंत्र के ऊष्मा-अवशोषक टावर का शिखर-स्थापना सफल हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शीत्सांग के पहले सौर तापीय विद्युत संयंत्र के ऊष्मा-अवशोषक टावर का शिखर-स्थापना सफल हुआ?

सारांश

शीत्सांग में 100 मेगावाट सौर तापीय संयंत्र का ऊष्मा-अवशोषक टावर स्थापित हुआ है। यह परियोजना विश्व के सबसे ऊँचे स्थान पर बनी है और इसे 2026 में चालू करने की योजना है। जानें इसके बारे में और क्या खास है इसमें।

मुख्य बातें

शीत्सांग का ऊष्मा-अवशोषक टावर 185 मीटर ऊंचा है।
यह समुद्र सतह से 4,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
परियोजना में 16,000 हेलियोस्टैट लगाए जा रहे हैं।
यह परियोजना 2026 में चालू होने की योजना है।
यह विश्व का सबसे ऊंचाई वाला टावर सौर तापीय विद्युत संयंत्र है।

बीजिंग, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। शीत्सांग के नाछ्य्वी शहर की आंत्वो काउंटी के थुरो गांव में स्थापित हो रहे '100 मेगावाट सौर तापीय + 800 मेगावाट फोटोवोल्टिक' एकीकृत परियोजना ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। इस परियोजना के मुख्य ढांचे, ऊष्मा-अवशोषक टावर, का शिखर-स्थापना कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।

यह 185 मीटर ऊंचा टावर समुद्र सतह से 4,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण कार्य 26 मार्च को आरंभ हुआ था और 15 नवंबर को इसका शिखर-स्थापना कार्य समाप्त हुआ।

कुल 233 दिनों के रिकॉर्ड समय में यह चरण पूर्ण हुआ, जिससे यह ऊष्मा-अवशोषण टावर निर्माण का सबसे तेज़ रिकॉर्ड बन गया।

टावर के आस-पास लगभग 16,000 हेलियोस्टैट लगाए जा रहे हैं, जिनका कुल प्रकाश-संग्रहण क्षेत्र 8 लाख वर्ग मीटर से अधिक है। परियोजना अगले साल मार्च तक पूर्ण रूप से विकसित होगी, जबकि टावर के शीर्ष पर ऊष्मा-अवशोषक इकाई को अप्रैल में स्थापित करने की योजना है।

यह संयंत्र शीत्सांग की '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021–2025) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे अक्टूबर 2026 में चालू करने की योजना है।

यह सौर तापीय परियोजना शीत्सांग की पहली टावर आधारित सौर तापीय विद्युत परियोजना है और अपनी अत्यधिक ऊंचाई के कारण यह विश्व का सबसे ऊंचाई वाला टावर सौर तापीय विद्युत संयंत्र बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि इस परियोजना का महत्व शीत्सांग के ऊर्जा क्षेत्र में न केवल आर्थिक बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अत्यधिक है। यह एक सशक्त कदम है जो स्वच्छ ऊर्जा में विकास को दर्शाता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह परियोजना कब शुरू हुई?
इस परियोजना का निर्माण कार्य 26 मार्च 2023 को शुरू हुआ।
टावर की ऊंचाई कितनी है?
यह टावर 185 मीटर ऊंचा है।
इस परियोजना का लक्ष्य क्या है?
इसका लक्ष्य 100 मेगावाट सौर तापीय ऊर्जा और 800 मेगावाट फोटोवोल्टिक ऊर्जा का उत्पादन करना है।
परियोजना कब पूरी होगी?
यह परियोजना अगले साल मार्च में पूर्ण रूप से आकार लेगी।
इसका संचालन कब शुरू किया जाएगा?
इसका संचालन अक्टूबर 2026 में शुरू करने की योजना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले