4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शीत्सांग में तेज विकास और मजबूत जीवन शक्ति देखी जा रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शीत्सांग में तेज विकास और मजबूत जीवन शक्ति देखी जा रही है?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि शीत्सांग में इस वर्ष की पहली छमाही में आर्थिक विकास में कितनी तेजी आई है? जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, शीत्सांग ने अद्वितीय प्रगति की है। जानें इस विकास के पीछे के कारण और इसके सामाजिक प्रभाव।

मुख्य बातें

शीत्सांग की जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
निवासियों की प्रति व्यक्ति आय में 7.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
पर्यटन में 31 अरब 50 करोड़ युआन की आय हुई।
बुनियादी ढांचे में सुधार विकास की नींव को मजबूत कर रहा है।
आने वाले वर्षों में शीत्सांग की जीडीपी तीन खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

बीजिंग, 18 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। इस वर्ष की पहली छमाही में चीन के शीत्सांग के आर्थिक और सामाजिक विकास में मजबूत जीवन शक्ति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई है। जीडीपी 1 खरब 38 अरब 27 करोड़ 20 लाख युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.2 प्रतिशत अधिक है। जीडीपी की वृद्धि दर पिछले कई तिमाहियों से देश में सबसे आगे है।

इसके अलावा, शीत्सांग में नागरिक जीवन में भी सुधार हो रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। हरित खनन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे उद्योगों का तेज विकास हो रहा है।

जनवरी से जून तक 3 करोड़ 21 लाख 80 हजार से अधिक पर्यटक शीत्सांग पहुंचे, जिससे पर्यटन आय 31 अरब 50 करोड़ युआन तक पहुंच गई।

शीत्सांग में बुनियादी संस्थापनों में निरंतर सुधार से विकास की नींव मजबूत हो रही है। वर्ष 2024 के अंत तक, शीत्सांग में राजमार्गों और रेलवे की कुल लंबाई क्रमशः 1 लाख 24 हजार 900 किमी और 1,359 किमी तक पहुंच जाएगी। 183 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइन मार्ग शीत्सांग को वैश्विक स्तर पर जोड़ते हैं।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में शीत्सांग में शहरों और कस्बों के निवासियों और किसानों तथा चरवाहों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय क्रमशः 55,444 और 21,578 युआन होगी, जो वर्ष 1965 की तुलना में क्रमशः 121 और 199 गुना अधिक है। शीत्सांग की जीडीपी तीन खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के समग्र सुधार में भी योगदान दे रहा है। नागरिकों की जीवनशैली में सुधार और रोजगार के अवसरों की बढ़ती संख्या इस विकास का प्रमुख पहलू है। ऐसे समय में जब दुनिया के अन्य हिस्सों में आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, शीत्सांग का यह विकास देश के लिए एक प्रेरणा है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शीत्सांग की जीडीपी में कितनी वृद्धि हुई है?
इस वर्ष की पहली छमाही में शीत्सांग की जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
शीत्सांग में नागरिकों की आय में क्या बदलाव आया है?
शीत्सांग में निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
क्या शीत्सांग में पर्यटन में वृद्धि हुई है?
हाँ, जनवरी से जून तक 3 करोड़ 21 लाख 80 हजार से अधिक पर्यटक शीत्सांग पहुंचे, जिससे पर्यटन आय 31 अरब 50 करोड़ युआन रही।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले